देश

'अगर हिम्मत है तो भारत आकर दिखाएं...' केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने बिलावल भुट्टो की 'गीदड़ भभकी' पर दी चुनौती

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सोमवार को पाकिस्तानी राजनेता बिलावल भुट्टो-जरदारी को उनके 'अगर पानी रोक दिया जाए तो नदियों में खून बहेगा' वाले बयान के लिए चुनौती दी और कहा कि अगर उनमें वाकई हिम्मत है तो वे भारत आएं।

Image

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और बिलावल भुट्टो-जरदारी

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने 'अगर पानी रोका गया तो नदियों में खून बहेगा' वाले बयान को लेकर पाकिस्तान के नेता बिलावल भुट्टो-जरदारी पर निशाना साधा और कहा कि ऐसी धमकियों का कोई मतलब नहीं है और बिलावल में हिम्मत है तो भारत आकर दिखाएं।पाटिल ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो के उकसावे वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पड़ोसी देश के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया जिसके बाद बिलावल ने विवादास्पद बयान दिया।

'द न्यूज' की खबर के मुताबिक पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा, 'सिंधु हमारी है और हमारी ही रहेगी - या तो हमारा पानी इसमें बहेगा या उनका खून।'

पाटिल ने रविवार को सूरत में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'मोदीजी कहते हैं कि जल है तो बल है। मोदी साहब ने कहा है कि पाकिस्तान को जल नहीं मिलना चाहिए। इससे बिलावल नाराज हो गए। वह कहते हैं कि अगर नदी में पानी नहीं आया तो भारत में खून की नदी बहेगी।'

भाजपा नेता ने कहा, 'क्या हम डर जाएंगे? मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि अगर उनके अंदर जरा सी भी हिम्मत है तो वह यहां आएं। इस तरह की धमकियों की चिंता किए बिना जल बचाना हमारी जिम्मेदारी है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article