गृह मंत्री अमित शाह मुंबई में रतन टाटा के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, पीएम मोदी ने की नोएल टाटा से बात

गृह मंत्री अंतिम संस्कार के लिए मुंबई जाएंगे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए लाओस जा रहे हैं।

Funeral of Ratan Tata: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को मुंबई में उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शाह भारत सरकार की ओर से टाटा के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देंगे। गृह मंत्री अंतिम संस्कार के लिए मुंबई जाएंगे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए लाओस गए हैं।

Amit shah

अमित शाह

रतन टाटा का मुंबई के अस्पताल में निधन

टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात साढ़े 11 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि उद्योगपति रतन टाटा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

End of Feed