देश

यूपी के टूंडला में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम की अफवाह, तीन घंटे से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन

रेल अधिकारियों ने बताया कि एक्स यूजर से मिली सूचना गलत निकली, क्योंकि देर रात ढाई बजे से सुबह छह बजे तक की गई गहन जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Purushottam Express: रेलवे अधिकारियों को पुरी-नयी दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में कुछ संदिग्ध आतंकवादियों के विस्फोटकों के साथ यात्रा करने की सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को तीन घंटे से अधिक समय तक रोके रखा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक्स यूजर से मिली सूचना गलत निकली, क्योंकि देर रात ढाई बजे से सुबह छह बजे तक की गई गहन जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

प्रयागराज रेल मंडल के एक रेलवे अधिकारी ने बताया, देर रात करीब ढाई बजे हर डिब्बे के यात्रियों को जगाया गया और ‘मेटल डिटेक्टर’ तथा श्वान दस्ते की मदद से उनके सामान एवं कोच की गहनता से जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला।

उन्होंने कहा, हमें एक्स के एक यूजर के हैंडल से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध आतंकवादी विस्फोटकों के साथ ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं, जिसे वे एअर इंडिया की दिल्ली-लेह उड़ान में लगाने वाले हैं। हमने कार्रवाई शुरू की, लेकिन यह खबर गलत निकली।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article