देश

गृह मंत्री अमित शाह मुंबई में रतन टाटा के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, पीएम मोदी ने की नोएल टाटा से बात

गृह मंत्री अंतिम संस्कार के लिए मुंबई जाएंगे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए लाओस जा रहे हैं।

Image

अमित शाह

Photo : ANI

Funeral of Ratan Tata: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को मुंबई में उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शाह भारत सरकार की ओर से टाटा के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देंगे। गृह मंत्री अंतिम संस्कार के लिए मुंबई जाएंगे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए लाओस गए हैं।

रतन टाटा का मुंबई के अस्पताल में निधन

टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात साढ़े 11 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि उद्योगपति रतन टाटा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पीएम ने की नोएल टाटा से बात

रतन टाटा के निधन के बाद पीएम मोदी ने रतन टाटा के भाई नोएल टाटा से भी बात की और अपनी संवेदना जताई। 1957 में जन्मे नोएल नवल टाटा भारत के उद्योग जगत में एक खास व्यक्ति और देश के सबसे प्रभावशाली टाटा परिवार के एक प्रमुख सदस्य हैं। वे टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा के सौतेले भाई के हैं। नोएल टाटा लंबे समय से परिवार के बिजनेस साम्राज्य में अपना योगदान दे रहे हैं।

दरअसल, पीएम मोदी आज ही आसियान देशों के यात्रा पर गए हैं, इसीलिए उनकी जगह गृह मंत्री अमित शाह सरकार की तरफ से मुंबई में अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी ने पीएम मोदी ने उद्योगपति रतन टाटा के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि जब मैं गुजरात के मुख्यमंत्री था तो उनकी उनसे अक्सर मुलाकात होती थी। पीएम ने एक्स पर कहा, श्री रतन टाटा जी का सबसे अनूठा पहलू बड़े सपने देखना और दूसरों को कुछ देने के प्रति उनका जुनून था। वह शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे मुद्दों को आगे बढ़ाने में सबसे आगे रहे थे।

इसके अलावा नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, रतन टाटा के साथ मेरे तीन दशकों से घनिष्ठ पारिवारिक संबंध थे। नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने भी रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक जताया।

विनम्रता-उदारता भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी

टाटा के परिवार ने एक बयान में कहा, हम - उनके भाई, बहन और परिवार, उन सभी लोगों से मिले प्यार और सम्मान से सांत्वना और सुकून पाते हैं, जो उनका सम्मान करते थे। हालांकि, अब रतन टाटा व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विनम्रता, उदारता और उद्देश्य की विरासत भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एक बयान में रतन टाटा को अपना मित्र और मार्गदर्शक बताया।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा, हम रतन नवल टाटा को गहरे दुख के साथ विदाई दे रहे हैं। वह वास्तव में एक असाधारण नेतृत्वकर्ता थे, जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ताने-बाने को भी आकार दिया है। उन्होंने कहा कि 1991 से रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने अपनी वैश्विक उपस्थिति का विस्तार किया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article