Uniform Civil Code: उत्तराखंड विधानसभा में पास हुआ UCC बिल, देश का पहला राज्य बना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2024, 06:53 PM IST

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे विधानसभा में पेश किया था। दो दिन की लंबी चर्चा के बाद ध्वनिमत के साथ इसे पारित कर दिया गया।

Uniform Civil Code: उत्तराखंड विधानसभा में लंबी चर्चा के बाद समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) बिल को बुधवार को कर दिया गया। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे पेश किया था, जिसके बाद सर्वसम्मति से ध्वनिमत के साथ इस बिल को पास किया गया। अब इस बिल को राज्यपाल के पास भेजा जाएगा, वहां से अनुमति मिलने के बाद यह विधेयक कानून का रूप ले लेगा। बता दें, समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है।

UCC

उत्तराखंड विधानसभा में UCC बिल पास

समान नागरिक संहिता बिल पास होने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, उत्तराखंड के लिए आज बहुत विशेष दिन है। आज देवभूमि की विधानसभा ने इस विशेष विधेयक, जिसकी लंबे समय से देश में प्रतीक्षा थी, जो वर्षों का इंतजार था, उसकी शुरुआत देवभूमि उत्तराखंड से हुई है।

End of Feed