UGC NET Cancel: यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द किये जाने के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- मोदी सरकार पेपर लीक सरकार

UGC NET Cancel: नेट परीक्षा रद्द किये जाने के तुरंत बाद, बुधवार को कांग्रेस ने केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को पेपर लीक सरकार करार दिया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने शिक्षा मंत्रालय द्वारा यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने के आदेश के बाद सरकार की आलोचना की और जवाबदेही तय करने की मांग की।

UGC NET Cancel: यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द किये जाने के तुरंत बाद, बुधवार को कांग्रेस ने केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को पेपर लीक सरकार करार दिया और पूछा कि क्या शिक्षा मंत्री अब जिम्मेदारी लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सरकार पर हमला किया और पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीट परीक्षा पे चर्चा कब करेंगे।

Congress SP and RJD on NET Exam

विपक्ष ने पेपर लीक मामले में मोदी सरकार पर साधा निशाना

नीट परीक्षा कब होगी रद्द- खरगे

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने शिक्षा मंत्रालय द्वारा यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने के आदेश के बाद सरकार की आलोचना की और जवाबदेही तय करने की मांग की। खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आप परीक्षाओं पर तो खूब चर्चा करते हैं, लेकिन नीट परीक्षा पे चर्चा कब करेंगे। यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द होना लाखों छात्रों के जुनून की जीत है। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार के अहंकार की हार है, जिसके कारण उन्होंने हमारे युवाओं के भविष्य को कुचलने का निंदनीय प्रयास किया।

End of Feed