देश

उद्धव ठाकरे ने की सीएम फडणवीस से मुलाकात, 5 महीने बाद दोनों नेताओं ने मिलाए हाथ

फडणवीस से मुलाकात के दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ सेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे, अनिल परब और वरुण सरदेसाई भी थे। दोनों नेताओं के बीच पांच महीने बाद ये मुलाकात हुई है।

Image

सीएम फडणवीस से मिले उद्धव ठाकरे

Photo : ANI

Uddhav meets CM Fadnavis: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज विधान भवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के कक्ष में उनसे मुलाकात की। भाजपा के वरिष्ठ नेता फडणवीस से मुलाकात के दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ सेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे, अनिल परब और वरुण सरदेसाई भी थे। दोनों नेताओं के बीच पांच महीने बाद ये मुलाकात हुई है।

विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेंगे उद्धव

राज्य विधान परिषद के सदस्य उद्धव ठाकरे राज्य विधानमंडल के चल रहे शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे। वह शाम को शिवसेना (यूबीटी) विधायक दल की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (तब अविभाजित) ने मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे पर लंबे समय के सहयोगी भाजपा के साथ संबंध तोड़ लिए थे।

MVA को मिली करारी हार

इस बार के चुनावी नतीजों में शिवसेना, भाजपा और एनसीपी के महायुति गठबंधन ने भारी बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखी, जिससे महा विकास अघाड़ी (MVA) हाशिए पर चला गया। 288 सदस्यीय सदन में महायुति ने 230 सीटें जीतीं और एमवीए सिर्फ 46 सीटें ही जीत पाई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) 20 सीटें जीतकर विपक्षी खेमे में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, उसके बाद कांग्रेस ने 16 सीटें जीतीं, जबकि एनसीपी (शरदचंद्र पवार) 10 सीटों के साथ सबसे नीचे रही।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article