'अंग्रेज भी इससे बेहतर थे...', छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर बरसे उद्धव ठाकरे; सोनम वांगचुक और CJP के समर्थन में उतरे

नीट पेपर लीक, कॉकरोच जनता पार्टी जंतर मंतर प्रोटेस्ट: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने दिल्ली में NEET पेपर लीक और छात्रों के विरोध प्रदर्शनों पर पुलिस की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट किया कि वे शुरू से ही सोनम वांगचुक और युवा आंदोलनकारियों के साथ खड़े हैं।

नीट पेपर लीक, कॉकरोच जनता पार्टी जंतर मंतर प्रोटेस्ट: राजधानी दिल्ली में NEET Paper Leak मामले और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले चल रहे छात्र आंदोलनों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सियासत पूरी तरह से गर्मा गई है। कांग्रेस के बाद अब शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने केंद्र सरकार के रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आंदोलनरत युवाओं के प्रति अपनी पूर्ण एकजुटता जताई है।

CJP Protest

सोनम वांगचुक और CJP के समर्थन में उतरे उद्धव ठाकरे

सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके जैसे युवाओं के साथ खड़े-उद्धव ठाकरे

दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि वे इस आंदोलन के समर्थन में अचानक नहीं आए हैं, बल्कि शुरुआत से ही सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके जैसे युवा नेताओं के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने सरकार के रवैये पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, "जिस तरह से सरकार इन युवाओं के साथ बर्बरता से पेश आ रही है, वह लोकतंत्र का संकेत नहीं है। आज लोग यहां तक कहने लगे हैं कि अंग्रेज भी इनसे बेहतर थे। सत्ता में बैठे लोगों को अपना अहंकार छोड़ना होगा, क्योंकि जनता को उन्हें जमीन पर लाने में वक्त नहीं लगता।"

End of Feed