किश्तवाड़ में दो और आतंकवादी ढेर, खराब मौसम के बीच सुरक्षाबलों का अभियान जारी

Army Kishtwar operation: किश्तवाड़ के जंगलों में छिपे आतंकियों के सफाए का काम जारी है। सुरक्षाबलों ने दो और पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। सेना ने अपने एक बयान में शनिवार को कहा कि किश्तवाड़ के चटरू में जारी अभियान में दो और पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया है।

Army Kishtwar operation: किश्तवाड़ के जंगलों में छिपे आतंकियों के सफाए का काम जारी है। सुरक्षाबलों ने दो और पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। सेना ने अपने एक बयान में शनिवार को कहा कि किश्तवाड़ के चटरू में जारी अभियान में दो और पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया है। सेना का कहना है कि खराब मौसम और बर्फबारी के बीच सुरक्षाबल अपना अभियान चला रहे हैं। सेना का कहना है कि मुठभेड़ वाले स्थल से युद्ध लड़ने जैसा भारी संख्या में सामग्री मिली है। एक एके 47 और एक एम-4 राइफल भी बरामद हुआ है। इलाके में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है।

kishtwad

किश्तवाड़ में लगातार मारे जा रहे आतंकी।

शुक्रवार को एक आतंकी मारा गया

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि उधमपुर जिले में तीन आतंकवादियों के एक समूह का पता लगाने के लिए अलग से एक अभियान जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू क्षेत्र के पहाड़ी जिलों में विभिन्न स्थानों के बीच संभावित रूप से आवाजाही करने वाले आतंकवादियों की टोह के लिए निगरानी का दायरा डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र तक बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने कहा कि जिले के चतरू वन क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से खुफिया जानकारी पर शुरू किये गये तलाश और नष्ट करने के अभियान के दौरान किश्तवाड़ में यह मुठभेड़ हुई।

End of Feed