'मोदी सरकार में अंतिम सांस ले रहा अलगाववाद', अमित शाह ने कश्मीर घाटी को लेकर दी एक बड़ी खुशखबरी

Jammu Kashmir: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि कश्मीर घाटी से एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अलगाववाद अंतिम सांस ले रहा है। गृह मंत्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए कश्मीर घाटी से जुड़ी बड़ी जानकारी साझा की।

Jammu Kashmir: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि कश्मीर घाटी से एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अलगाववाद अंतिम सांस ले रहा है और हुर्रियत के दो और घटकों ने अलगाववाद का रास्ता छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि इन घटनों ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत के निर्माण में अपना भरोसा जताया है।

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो साभार: @AmitShah)

गृह मंत्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए कश्मीर घाटी से जुड़ी बड़ी जानकारी साझा की। यह घटनाक्रम अलगाववादी समूह हुर्रियत के दो अन्य घटकों द्वारा की गई इसी प्रकार की घोषणाओं के दो दिन बाद हुआ है। हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के दो घटकों- जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (JKPM) और जम्मू कश्मीर डेमोक्रेटिक पॉलिटिकल मूवमेंट (JKDPM)- ने मंगलवार को अलगाववाद त्यागने की घोषणा की थी।

End of Feed