Manipur Violence: विधायकों के घर जलाने के मामले में कार्रवाई, दो आरोपी और गिरफ्तार

मणिपुर के इंफाल घाटी में विधायकों के घर जलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि अब तक 34 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

Manipur Violence: इंफाल घाटी में विधायकों के आवासों पर 16 नवंबर को हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में शामिल होने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले में दो और लोगों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Manipur Violence

फाइल फोटो।

16 नवंबर को हुई थी आगजनी

पुलिस ने कहा कि वह इंफाल घाटी के विभिन्न इलाकों में 16 नवंबर को हुई आगजनी की घटनाओं के संबंध में प्राप्त सूचनाओं की जांच कर रही है तथा अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि विधायकों के आवासों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं की जांच जारी है।

End of Feed