एक्सप्लेनर्स

महाराष्ट्र में महायुति की सरपट दौड़ी गाड़ी, अघाड़ी बनी पिछाड़ी, BJP की सुनामी में उड़ गया MVA

Maharashtra Assembly Election : माना जा रहा है कि चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे 'बटेंगे तो कटेंगे' और पीएम मोदी के नारे 'एक हैं तो सेफ हैं' पर लोगों ने विश्वास जताया। इन नारों ने हिंदू वोटरों को एकजुट करने की कोशिश की है। लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एनडीए को जो नुकसान हुआ है, अपने चुनाव नतीजों से महाराष्ट्र ने उसकी भरपाई कर दी है।

Image

महाराष्ट्र चुनाव नतीजे 2024

Maharashtra Assembly Election : महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन की प्रचंड जीत हो रही है। विधानसभा की 288 सीटों के लिए काउंटिंग चल रही है। काउंटिंग शुरू होने के करीब तीन घंटे बीत जाने के बाद भाजपा 128 सीटों, शिवसेना 55 सीट, एनसीपी 35, कांग्रेस 20, शिवसेना यूबीटी 17, एनसीपी शरद पवार 20 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 19 सीटों पर आगे हैं। ये रुझान यदि नतीजों में तब्दील हो गए तो महायुति राज्य में प्रचंड जीत दर्ज करेगा। खुद भाजपा 120 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा के लिए यह बहुत बड़ी जीत होगी। किसी को भी इस तरह के नतीजे की उम्मीद नहीं थी। सत्ता विरोधी लहर के बावजूद सत्तरूढ़ गठबंधन का सत्ता में इस तरह से वापसी करना सभी को आश्चर्यचकित करने वाला है।

रंग लाई 'माझी लाडकी बहिन योजना'

एक्सपर्ट मान रहे हैं कि शिंदे सरकार और उसकी योजनाओं से महाराष्ट्र के लोग संतुष्ट हैं। खासकर 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' पर महिलाओं ने काफी भरोसा जताया है। माना जा रहा है कि चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे 'बटेंगे तो कटेंगे' और पीएम मोदी के नारे 'एक हैं तो सेफ हैं' पर लोगों ने विश्वास जताया। इन नारों ने हिंदू वोटरों को एकजुट करने की कोशिश की है। इसके अलावा जमीनी स्तर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएएस) का काम भी महायुति गठबंधन से लोगों को जोड़ा है। लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एनडीए को जो नुकसान हुआ है, अपने चुनाव नतीजों से महाराष्ट्र ने उसकी भरपाई कर दी है।

MVA के उम्मीदों पर फिरा पानी

महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों का राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर पड़ेगा। 25 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सूत्र में महाराष्ट्र चुनाव नीतजों की गूंज सुनाई देगी। जाहिर है कि महाराष्ट्र की यह हार एमवीए के घटक दलों को रास नहीं आ रही है, उन्हें इस तरह की हार की उम्मीद नहीं थी। वह तो सरकार बनाने की तैयारी और अपने विधायकों को कर्नाटक भेजने की तैयारी कर रहा था लेकिन चुनाव रुझानों ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। महाराष्ट्र के चुनाव रुझानों पर पहली प्रतिक्रिया शिवसेना यूबीटी के संजय राउत ने दी। चुनाव नतीजों के बारे में राउत ने कहा कि 'कुछ तो गड़बड़' है। उनका इशारा इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की तरफ था। राउत ने कहा कि भाजपा अकेले अपने दम पर 120 सीट नहीं जीत सकती है।

चुनाव में अजित पवार का जोरदार प्रदर्शन

महाराष्ट्र चुनाव में महायुति की एकतरफा जीत हो रही है। जाहिर है कि सरकार एनडीए की बनेगी लेकिन मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर संस्पेंस बना हुआ है। चूंकि, भाजपा सबसे ज्यादा सीट जीत रही है। ऐसे में वह सीएम फेस के लिए अपना चेहरा सामने ला सकती है। वैसे भी देवेंद्र फड़णवीस इस पद के लिए अपना दावा पेश कर चुके हैं। लेकिन इसके लिए एकनाथ शिंदे तैयार होते हैं कि नहीं, यह देखने वाली बात होगी। महाराष्ट्र के इस चुनाव में अजित पवार वाली राकांपा ने जोरदार प्रदर्शन किया है। चुनावी अखाड़े में अजित ने अपने चाचा शरद पवार को शिकस्त दे दी है। अजित की राकांपा ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब हुई।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article