Kerala Monkeypox Cases: केरल में मंकीपॉक्स के दो नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बुधवार को बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से केरल लौटे दो लोगों में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है।
बकौल स्वास्थ्य मंत्री, वायनाड जिले के एक व्यक्ति में पहले और कन्नूर के एक व्यक्ति में बाद में संक्रमण की पुष्टि हुई। मंकीपॉक्स की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के संपर्क में आए लोगों की निगरानी का निर्देश दिया है। इस साल सितंबर में वैश्विक स्तर पर इस बीमारी के फैलने के बाद केरल में मंकीपॉक्स के कुछ मामले सामने आए थे।
