देश

J&K में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, दो हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार; गोला-बारूद बरामद

Terror Activity: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में गुरुवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मोमिनाबाद सोपोर में पुलिस ने 22 आरआर और 179 बीएन सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान शब्बीर नजर और शब्बीर मीर के तौर पर हुई है।

Image

सोपोर से दो हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार (फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Terror Activity: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में गुरुवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मोमिनाबाद सोपोर में पुलिस ने 22 आरआर और 179 बीएन सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान शब्बीर नजर और शब्बीर मीर के तौर पर हुई है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने बारामूला जिले के सोपोर इलाके में दो हाइब्रिड आतंकियों को एक बंदूक और दो हथगोले के साथ गिरफ्तार किया। एक प्रवक्ता ने बताया कि सोपोर में पुलिस ने 22 आरआर और 179 बीएन सीआरपीएफ के साथ मिलकर सादिक कॉलोनी, मोमिनाबाद सोपोर में एक संयुक्त नाका अभियान के दौरान दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।

कैसे हुई हाइब्रिड आतंकियों की गिरफ्तारी

इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही के बारे में एक खुफिया सूचना मिलने के बाद स्थापित एक चौकी पर ये गिरफ्तारियां की गईं। उन्होंने आगे कहा, "जांच के दौरान, फ्रूट मंडी सोपोर से अहत बाबा क्रॉसिंग की ओर आ रहे दो संदिग्धों ने पुलिस और सुरक्षाबलों की मौजूदगी देख भागने की कोशिश की। संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया।"

प्रवक्ता ने बताया कि हाइब्रिड आतंकियों के पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, 20 जिंदा कारतूस और दो हथगोले सहित आपत्तिजनक सामग्री और गोला-बारूद बरामद किया गया।

कौन होते हैं हाइब्रिड आतंकी?

पुलिस ने बताया कि हाइब्रिड आतंकवादी ऐसे आतंकवादी होते हैं, जो सामान्य जीवन जीता है और जिसका एक नियमित व्यवसाय होता है। उसके आका उसे जब काम सौंपते हैं तो वह उसे पूरा करता है और फिर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में वापस लौट जाता है। आसान भाषा में कहें कि आम लोगों के बीच में रहकर आतंकियों के काम पूरे कर वापस वही जीवन जीने वाला हाइब्रिड आतंकी कहलाता है।

हाइब्रिड आतंकवादी शब्द 2019 के आसपास जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा उन लोगों ने लिए गढ़ा गया था, जो पकड़े जाने से पहले रडार या सुरक्षा एजेंसियों की नजर में नहीं थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article