देश

किसने डिजाइन किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का लोगो, 'आतंक के आका' के कान में भी सुनाई दी गूंज!

Operation Sindoor: भारतीय सशस्त्र बलों के 'ऑपरेशन सिंदूर' का सरल एवं प्रतीकात्मक लोगो दो सैन्यकर्मियों द्वारा डिजाइन किया गया था। इस लोगो ने देश के करोड़ों लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित भारतीय सेना की पत्रिका 'बातचीत' के नवीनतम संस्करण में दोनों सैन्यकर्मियों की तस्वीरें लोगो के साथ साझा कीं।

Image

ऑपरेशन सिंदूर (फाइल फोटो)

Operation Sindoor: भारतीय सशस्त्र बलों के 'ऑपरेशन सिंदूर' का सरल एवं प्रतीकात्मक लोगो दो सैन्यकर्मियों द्वारा डिजाइन किया गया था। इस लोगो ने देश के करोड़ों लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में छह मई की रात को पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

किसने डिजाइन किया लोगो?

इसके कुछ ही समय बाद, भारतीय सेना के सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर के साथ एक मार्मिक संदेश प्रकाशित हुआ, जो अब 'ऑपरेशन सिंदूर' की एक परिभाषित छवि बन गया है। ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित भारतीय सेना की पत्रिका 'बातचीत' के नवीनतम संस्करण के अनुसार, इस निर्णायक सैन्य कार्रवाई का लोगो लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष गुप्ता और हवलदार सुरिंदर सिंह द्वारा डिजाइन किया गया था।

लोगो में क्या कुछ है खास

लोगो में भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन का नाम 'बोल्ड' (Bold) में लिखा गया है जिसमें सिंदूर के एक 'O' की जगह पर सिंदूर से भरे हुए एक कटोरे का इस्तेमाल किया गया है और लोगो में बिखरा हुआ सिंदूर विधवा महिलाओं को दर्शाता है जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में अपने पतियों को खो दिया था। हिंदू संस्कृति के मुताबिक, सिंदूर वैवाहिक जीवन का प्रतीक है।

सेना ने इस पत्रिका के अपने विशेष अंक में दोनों सैन्यकर्मियों की तस्वीरें लोगो के साथ साझा कीं। सत्रह पृष्ठों वाली इस पत्रिका के आरंभिक भाग में पूरे पृष्ठ पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के लोगो के साथ शीर्ष पर भारतीय सेना का प्रतीक चिह्न अंकित है।

मारे गए 26 निर्दोष

सनद रहे कि पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने कायराना हमला करते हुए 26 निर्दोष लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसमें ज्यादातर पर्यटक थे। हालांकि, भारतीय सशस्त्र बलों ने इस हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया और पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों का नेस्तनाबूत कर दिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article