देश

CPR से लेकर जिमनास्टिक के फंदे की गांठ खोलने तक..., CBI ने ट्विशा के सास और पति से पूछे ये 9 सवाल; मां-बेटे ने क्या दिया जवाब?

Twisha Murder Case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने एक बार फिर समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के घर पहुंचकर घटनास्थल का सीन रिक्रिएट किया। जांच एजेंसी ने ट्विशा के वजन के बराबर करीब 80 किलो के डमी पुतले का इस्तेमाल कर यह समझने की कोशिश की कि उसे फंदे से कैसे उतारा गया था। सीबीआई ने लिगेचर (बेल्ट/फंदे) की मजबूती और उसकी वजन सहने की क्षमता की भी जांच की।

Image

सीबीआई ने गिरिबाला सिंह और समर्थ से की पूछताछ। ANI

Photo : ANI

Twisha Murder Case: भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई आज एक बार फिर समर्थ और गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। घर में पूरी सीन रिक्रिएट किया गया कि कैसे ट्विशा को फंदे से उतारा गया था। रिक्रिएशन के लिए ट्विशा के 80 किलो का डमी पुतला इस्तेमाल किया जा रहा ताकि घटनाक्रम को ठीक से कैलकुलेट किया जा सके।

गिरिबाला ने जिमनास्टिक के फंदे की गांठ खोली

बता दें कि बयान में समर्थन ने सीबीआई को बताया था कि उसने ही ट्विशा को फंदे से उतारा था। वहीं, उसकी मां ने जिमनास्टिक के फंदे की गांठ खोली थी। सीबीआई भी लिगेचर परख रही है। इसका मतलब है कि उस बेल्ट की मजबूती कितनी है और वह कितना वजन झेल सकती है।

सीबीआई ने पूछे कई अहम सवाल

इतना ही नहीं सीबीआई के गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह से कई सवाल पूछे। ट्विशा को पहले किसने देखा ? किसने पहले उतारा? किसने पुलिस को सूचना दी ?

पास के अस्पताल क्यों नहीं गए ? क्या अस्पताल ले जान के दौरान ट्विशा जिंदा थी ? क्या सीपीआर दिया गया तब तक वो ज़िंदा थी ? पुलिस को सूचना कब दी ? चोट के निशान कैसे आए ? क्या आपने परिवार से दहेज को लेकर रकम ली ?

ट्विशा को लेकर गिरिबाला ने क्या कहा?

वहीं, गिरिबाला ने सीबीआई को कई बातें बताई। गिरिबाला ने कहा कि सीबीआई को गिरिबाला सिंह ने जवाब दिया कि ट्विशा को पर्सनालिटी डिसऑर्डर था ।

वो एंजाइटी का शिकार थी। वहीं, गिरिबाला ने खुद को इस मामले में निर्दोष बताया। हालांकि, गिरिबाला, चोट के निशान पर ठीक जवाब नहीं दे सकी। गिरिबाला सिंह ने भी प्रेग्नेंसी को लेकर कहा कि उससे वो काफी परेशान थीं । वो बच्चा नहीं रखना चाहती थी । गिरिबाला सिंह से जब पूछा गया की समर्थ फरार क्यों हुआ ? इसके जवाब में उन्होंने कहा की ये गलती हुई ।

समर्थ ने ट्विशा को लेकर क्या-क्या दावे किए?

इसके अलावा, समर्थ ने भी कई अहम जानकारी दी। उसने कहा कि मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार कार्य था । घटना के दिन उस दिन सब अच्छा था । हम दोनों ने 45 मिनट वॉक किया। उस दिन ट्विशा ने टीवी देखी , खाना खाया । सब कुछ नार्मल था । वो बच्चे को लेकर परेशान थी । पहले कहा बच्चा चाहिए फिर कहा नहीं चाहिए , जब पिल खा ली तब कहा की बच्चा चाहिए । उसी के बाद वो ज्यादा डिस्टर्ब थी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article