देश

हिमाचल में भारी बर्फबारी के बीच ध्यान में लीन योगी का सच आया सामने, लोग हुए हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2024, 01:19 PM IST

बंजार निवासी सत्येन्द्र नाथ करीब 22 वर्षों से कौलान्तक पीठ आश्रम में योगाभ्यास कर रहे हैं। उनका वीडियो खूब वायरल हुआ है।

Image

बर्फबारी के बीच योगी ध्यान में लीन

Yogi Meditating in Mountains: हिमाचल प्रदेश के बर्फ से ढके पहाड़ों में गहरे ध्यान में डूबे एक योगी के वायरल वीडियो ने इन दिनों इंटरनेट का ध्यान खींचा है। इस महीने की शुरुआत में सामने आए इस वीडियो में एक योगी को दिखाया गया है, जिनकी पहचान सत्येन्द्र नाथ के रूप में हुई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तर्क दिया कि वीडियो AI-जनरेटेड है। बताया जा रहा है कि यह दृश्य हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सेराज घाटी का है।

सत्येन्द्र नाथ 22 वर्षों से कर रहे योगाभ्यास

बंजार निवासी सत्येन्द्र नाथ करीब 22 वर्षों से कौलान्तक पीठ आश्रम में योगाभ्यास कर रहे हैं। अपने अनुयायियों के बीच ईशपुत्र के नाम से पहचाने जाने वाले सत्येन्द्र नाथ के गुरु ईशनाथ, हिमालयी योग परंपरा के अनुयायी थे। ईशपुत्र कौलांतक पीठ प्रमुख हैं, जो योग और दिव्य प्रथाओं की पीठ है। ईशपुत्र के भक्त आठ से अधिक देशों में फैले हुए हैं, जो योग और भक्ति प्रथाओं को बढ़ावा देते हैं।

ईशपुत्र की योग प्रथाओं की झलक

सामने आया वीडियो कई लोगों के लिए हैरतभरा रहा। ईशपुत्र की योग प्रथाओं की एक झलक है, जो बचपन से ही योग के लिए समर्पित हैं। बर्फबारी के बीच योग का अभ्यास करने की कला के लिए कठोर प्रशिक्षण की जरूरत होती है, और ईशपुत्र चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति में ध्यान का एक अनूठा रूप प्रदर्शित करता है। यह वीडियो इस साल फरवरी के पहले सप्ताह में ईशपुत्र के शिष्य राहुल द्वारा रिकॉर्ड किया गया था, जो अक्सर भविष्य की पीढ़ियों को शिक्षित करने के लिए सत्येन्द्र नाथ की योग प्रथाओं और ध्यान के दृश्यों को कैद करते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article