Gagangir Terror Attack: गगनगीर आतंकी हमले में द रजिस्टेंस फ्रंट का हाथ, शेख सज्जाद गुल मास्टरमाइंड

रविवार को जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादी हमले में एक डॉक्टर और छह श्रमिकों की मौत हो गई। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में अभियान तेज कर दिया है।

Gagangir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के गगनगीर आतंकी हमले में द रजिस्टेंस फ्रंट का हाथ सामने आया है। बताया जा रहा है कि हमले का मास्टरमाइंड शेख सज्जाद गुल है। सुरक्षाबलों और पुलिस ने आतंकियों की तलाश का काम तेज कर दिया है। कल रात की घटना के बाद मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में गगनगीर जंगलों के आसपास सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।

Kashmir Gagangir attack

गगनगीर हमले का मास्टरमाइंड

आतंकवादी हमले में एक डॉक्टर और छह श्रमिकों की मौत

जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादी हमले में एक डॉक्टर और छह श्रमिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले के गुंड इलाके में एक सुरंग परियोजना पर कार्यरत मजदूर एवं अन्य कर्मी देर शाम जब अपने शिविर में लौटे तब अज्ञात आतंकवादियों ने उनपर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने मजदूरों के समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें स्थानीय और बाहरी लोग दोनों शामिल थे। माना जाता है कि आंतकवादियों की संख्या कम से कम दो थी।

End of Feed