नौसेना की जबरदस्त ताकत ने पाकिस्तान को युद्ध विराम के लिए किया मजबूर, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

Indian Defence Forces Joint Briefing on Operation Sindoor: नौसेना संचालन महानिदेशक वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने रविवार को बताया कि समुद्र में भारतीय नौसेना की परिचालन बढ़त ने पाकिस्तान के संघर्ष विराम के तत्काल अनुरोध में निर्णायक भूमिका निभाई।

Indian Defence Forces Joint Briefing on Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना के तीनों अंगों की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नौसेना संचालन महानिदेशक वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने रविवार को बताया कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर एक कायराना हमला किया। इस हमले के तुरंत बाद नौसेना ने अपनी ताकत और रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए अरब सागर में पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाए रखा। नौसेना संचालन महानिदेशक वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने बताया कि पड़ोसी देश को सीजफायर के लिए मजबूर करने में इसकी भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Indian Defence Forces Joint Briefing on Operation Sindoor (3)

नौसेना की जबरदस्त ताकत ने पाकिस्तान को सीजफायर के लिए किया मजबूर: वाइस एडमिरल एएन प्रमोद

समुद्र होने वाली सभी गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार है नेवी

नौसेना संचालन महानिदेशक वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा कि 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में निर्दोष भारतीय पर्यटकों पर कायरतापूर्ण हमले के बाद, भारतीय नौसेना के कैरियर बैटल ग्रुप, सर्फेस फोर्सेज, पनडुब्बियों और विमानन परिसंपत्तियों को भारतीय रक्षा बलों की संयुक्त परिचालन योजना के अनुरूप, पूरी युद्ध तत्परता के साथ तुरंत समुद्र में तैनात किया गया था। आतंकवादी हमले के 96 घंटे के भीतर भारतीय नौसेना ने अरब सागर में कई हथियारों की फायरिंग के दौरान समुद्र में रणनीति और प्रक्रियाओं का परीक्षण और परिशोधन किया, जिससे चालक दल, आयुध, उपकरण और प्लेटफॉर्म की तत्परता को फिर से सत्यापित किया जा सके, ताकि चयनित लक्ष्यों पर सटीक रूप से विभिन्न आयुध पहुंचाया जा सके।

End of Feed