देश

कांग्रेस ने संविधान को बनाया निजी जागीर, मुस्लिम महिलाओं को रखा अधिकारों से वंचित...राज्यसभा में अमित शाह के भाषण की बड़ी बातें

अमित शाह ने कहा, कोई यह न समझे कि हमारा संविधान अन्य देशों के संविधान की नकल है, हमने अन्य संविधानों से अच्छी बातें ली हैं, पर अपनी परंपराओं को नहीं छोड़ा।

Image

राज्यसभा में अमित शाह

Photo : ANI

Amit Shah in Rajya Sabha: राज्यसभा में आज संविधान पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। साथ ही बताया कि मोदी सरकार में किस तरह संविधान के तहत नए कानून भी बनाए गए। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान के साथ खिलवाड़ किया है। हालांकि शाह का भाषण कांग्रेस को रास नहीं आया और उसने जमकर भी हंगामा किया। जानिए अमित शाह के भाषण की बड़ी बातें।

अमित शाह ने क्या-क्या कहा

  • संसद के दोनों सदनों में संविधान को लेकर जो चर्चा हुई, वह देश की युवा पीढ़ी के लिए आने वाले समय में शिक्षाप्रद साबित होगी।
  • अनेक तानाशाहों के गुमान और अभिमान को दूर करने का काम देश की जनता ने किया है, लोकतांत्रिक तरीके से किया है।
  • कोई यह न समझे कि हमारा संविधान अन्य देशों के संविधान की नकल है, हमने अन्य संविधानों से अच्छी बातें ली हैं, पर अपनी परंपराओं को नहीं छोड़ा। संविधान ने लोकतंत्र की जड़ें मजबूत कीं, रक्त की एक बूंद गिरे बिना सत्ता का हस्तांतरण हुआ।
  • हमारे देश की जनता और हमारे संविधान ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो कहते थे कि हम कभी आर्थिक रूप से स्वतंत्र नहीं हो पाएंगे...आज हम 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। हमने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है।
  • हमारे पीएम तो कहते हैं कि मैं प्रधानमंत्री नहीं, मैं प्रधानसेवक हूं। और एक कहते थे कि मेरे पर मुकदमा नहीं हो सकता, मैं शासक हूं।
  • कांग्रेस ने पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए कभी काम नहीं किया, मोदी सरकार उनके उत्थान में मदद कर रही है।
  • कांग्रेस ने संविधान के साथ खिलवाड़ किया, कांग्रेस संविधान पर छल करती है। कांग्रेस ने संविधान को निजी जागीर बनाया।
  • कांग्रेस ने केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए वर्षों तक मुस्लिम महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा।
  • मोदी सरकार ने देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त कराया।
  • कांग्रेस चुनाव हार गई क्योंकि लोगों को पता चल गया कि वे संविधान की नकली प्रतियां ले जा रहे थे।
Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें