
Train Accident in Bihar: बिहार के बक्सर में कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 6 बोगियां पटरी से उतरीं, 4 की मौत, 100 घायल
Train Accident in Bihar Live Updates: बिहार के बक्सर में दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (North East Express Train Accident) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, ये ट्रेन जिसका नंबर 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस दिल्ली के आनंद विहार से कामाख्या तक जा रही थी, बिहार के बक्सर में ये ट्रेन हादसे का शिकार हो गई जहां ये हादसा हुआ वो दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास है और ट्रेन बक्सर से आरा की ओर निकली थी, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन की 6 बोगियां पटरी से उतर गई हैं, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत की खबर है वहीं करीब 100 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं, मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं।