TRAI on CNAP: कौन कर रहा है अंजान नंबर से फोन, अब चल जाएगा पता! CNAP पर TRAI की सिफारिशें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2024, 10:52 PM IST

TRAI Recommendations On CNAP: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज 'भारतीय दूरसंचार नेटवर्क में कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (सीएनएपी) सेवा की शुरूआत' पर सिफारिशें जारी की हैं।

TRAI Recommendations On CNAP: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने अंजान कॉल की पहचान से संबंधित कई महत्वपूर्ण सिफारिशें जारी की हैं। अब फोन पर आने वाले अंजान नंबर की पहचान स्वत: होने वाली है। ट्राई ने सीएअनएपी (CNAP) को लेकर शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर अपनी सिफारिशों को सामने रखा है।

Trai CNP

ट्राई ने सीएनएपी पर अपनी सिफारिशें जारी कीं (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

ट्राई की सीएनएपी पर सिफारिशें (Trai recommends on CNAP )

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने शुक्रवार को अपनी सिफारिश में कहा कि 'कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन' (सीएनएपी) अनुपूरक सेवा के तहत मोबाइल फोन की स्क्रीन पर कॉल करने वाले का नाम प्रदर्शित करने की व्यवस्था शुरू की जाए। हालांकि यह सुविधा ग्राहक के अनुरोध पर ही सभी दूरसंचार कंपनियां मुहैया कराएंगी। इस सुविधा के शुरू होने पर अक्सर आने वाली अनचाही कॉल से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलेगी। सीएनएपी सुविधा चालू होने पर ग्राहक अपने फोन की स्क्रीन पर कॉलर का नाम देख पाएगा।

जानिए क्या हैं वो सिफारिशें(What is Trai recommends on CNAP)

  • भारतीय दूरसंचार नेटवर्क में कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सेवाएं शुरू की जानी चाहिए।
  • कॉलिंग लाइन आइडेंटिफिकेशन (CLI) को 1टीयू अनुशंसा/आईपी पते के ई.164 के अनुसार निर्दिष्ट टेलीफोन नंबर और कॉलिंग नाम (सीएनएएम) या किसी अन्य पहचान के अनुसार कॉल करने वाले वाले ग्राहक की पहचान समय-समय पर लाइसेंसकर्ता की तरफ से निर्धारित किया जा सकता है।
  • सभी एक्सेस सेवा प्रदाताओं को अपने टेलीफोन ग्राहकों को उनके अनुरोध पर कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) पूरक सेवा प्रदान करनी चाहिए।
  • ग्राहक आवेदन प्रपत्र (सीएएफ) में टेलीफोन ग्राहकों द्वारा प्रदान किए गए नाम और पहचान एसएनएपी के लिए उपयोग किया जाना चाहिए।
  • भारतीय दूरसंचार नेटवर्क में सीएनएपी के कार्यान्वयन के लिए एक तकनीकी मॉडल की रूपरेखा तैयार की गई है।
  • सिफारिशों की स्वीकृति के बाद, सरकार को उपयुक्त कट-ऑफ तिथि के बाद भारत में बेचे जाने वाले सभी उपकरणों में सीएनएपी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उचित निर्देश जारी करना चाहिए।

End of Feed