देश

UP Fire Incident Today: बरेली में बड़ा हादसा, झोपड़ी में आग लगने से चार बच्चियों की जिंदा जलकर मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 23, 2024, 09:46 PM IST

Bareilly, UP Fire Incident Today: बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र में एक घर की छत पर खेल रहे तीन बच्चियों की वहां रखे पुआल में आग लगने से जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, एक बच्ची की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई।

Image

बरेली के फरीदपुर में एक झोपड़ी में आग लग जाने से चार बच्चियों की मौत हो गई (प्रतीकात्मक फोटो)

Bareilly, UP Fire Incident News in Hindi: बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवादा बिलसंडी इलाके में शुक्रवार को एक झोपड़ी में आग लग जाने से चार बच्चियों की मौत हो गई। बरेली के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवादा बिलसंडी इलाके में एक झोपड़ी में आग लग गई जिसमें तीन बच्चियों की जलने से मौके पर मौत हो गई जबकि एक बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए बरेली भेजा गया था लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान 5 साल की प्रियांशी, 6 साल की मानवी और 5 साल की नैना और नीतू के तौर पर हुई है। बरेली देहात के फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवादा बिलसंडी गांव निवासी रामदास की झोपड़ी में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई, बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े।

बॉल्टियों में पानी भरकर किसी तरह आग बुझाई

पुलिस ने बताया कि उन्होंने बॉल्टियों में पानी भरकर किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक चार बच्चियां बुरी तरह से जल चुकी थी।सूचना मिलते ही जिलाधिकारी के अलावा बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान, उप जिलाधिकारी (फरीदपुर) समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जिलाधिकारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही हैं ।

सीएम योगी ने बरेली में आग लगने से बच्चियों की मौत पर जताया दुख

लखनऊ में जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में आग लगने से बच्चियों की मौत पर दुख जताया है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

एजेंसी इनपुट

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ