होली पर रेलवे का बड़ा प्लान, चलाएगा कुल 1244 होली स्पेशल ट्रिप्स, यात्रियों को मिलेगी राहत

ये विशेष ट्रेन सेवाएं देश के प्रमुख शहरों, राज्य राजधानियों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय केंद्रों को जोड़ेंगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध होगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा। होली को लेकर क्या है रेलवे का प्लान, जानिए।

Holi Special Trains: होली त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे ने तैयारी की है। त्योहार के समय यात्रियों की संभावित बढ़ी हुई भीड़ को देखते हुए, 25 फरवरी से 18 मार्च 2026 की अवधि के दौरान देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में कुल 1,244 होली स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाए जा रहे हैं। अगर अतिरिक्त मांग सामने आती है तो यह संख्या बढ़ाकर 1,500 ट्रिप्स तक की जा सकती है।

Railway station

रेलवे चलाएगा 1244 होली स्पेशल ट्रेन

नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा

ये विशेष ट्रेन सेवाएं देश के प्रमुख शहरों, राज्य राजधानियों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय केंद्रों को जोड़ेंगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध होगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा। प्रमुख लंबी दूरी के कनेक्शन में मुंबई, पुणे और नागपुर से दानापुर, गोरखपुर, हजरत निजामुद्दीन, समस्तीपुर और बरौनी शामिल हैं; वहीं विशाखापट्टनम, पुरी और भुवनेश्वर से शालीमार, पटना, यशवंतपुर और धनबाद तक सेवाएं चलाई जाएंगी। बिहार और झारखंड के प्रमुख केंद्र जैसे पटना, दरभंगा, सहरसा और धनबाद को नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, चंडीगढ़ और एसएमवीटी बेंगलुरु से जोड़ा जाएगा।

End of Feed