देश

4 दिनों की यात्रा पर आज भारत आएंगे मार्क कार्नी, PM मोदी से अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, भारत-कनाडा रिश्तों में आएगी गर्माहट

शुक्रवार से शुरू होने वाली चार दिवसीय भारत यात्रा पर होंगे, जो प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पहली भारत यात्रा होगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करना है, जो 2023 में एक खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या को लेकर हुए राजनयिक विवाद के बाद काफी तनावपूर्ण हो गए थे।

Image

27 फरवरी को भारत आएंगे मार्क कार्नी

Photo : AP

Canadian PM Carney India Visit: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज भारत पहुंचेगे। कार्नी का यह भारत दौरा शुक्रवार 27 फरवरी से शुरू हो रहा है। वह 2 मार्च भारत दौरे पर रहेंगे। उनकी इस यात्रा की शुरुआत मुंबई में होगी। भारत ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के बीच अगले सप्ताह होने वाली वार्ता दोनों देशों के बीच भविष्योन्मुखी साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।

चार दिवसीय भारत यात्रा पर कार्नी

शुक्रवार से शुरू होने वाली चार दिवसीय भारत यात्रा पर होंगे, जो प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पहली भारत यात्रा होगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करना है, जो 2023 में एक खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या को लेकर हुए राजनयिक विवाद के बाद काफी तनावपूर्ण हो गए थे।

कनाडाई प्रधानमंत्री का पहला पड़ाव मुंबई होगा, जहां वे विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और शीर्ष भारतीय और कनाडाई कॉरपोरेट नेताओं, वित्तीय विशेषज्ञों और नवप्रवर्तकों के साथ बातचीत करेंगे। कार्नी रविवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे और दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच सोमवार को व्यापक वार्ता होगी।

भारत-कनाडा संबंधों को सामान्य बनाने की पहल

विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि दोनों नेता भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे, जो पिछले साल जून में कनानास्किस और पिछले साल नवंबर में जोहान्सबर्ग में हुई उनकी पिछली बैठकों पर आधारित होगी। मंत्रालय ने कहा, भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में यह दौरा एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रहा है।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने पहले ही एक रचनात्मक और संतुलित साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है, जो एक-दूसरे की चिंताओं और संवेदनशीलता के प्रति पारस्परिक सम्मान, मजबूत जन-संबंधों और बढ़ती आर्थिक पूरकता पर आधारित होगी।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, दोनों नेताओं के बीच आगामी बैठक भारत और कनाडा के बीच एक दूरदर्शी साझेदारी के निर्माण में सकारात्मक गति और साझा दृष्टिकोण की पुष्टि करने का अवसर प्रदान करेगी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article