देश

होली पर रेलवे का बड़ा प्लान, चलाएगा कुल 1244 होली स्पेशल ट्रिप्स, यात्रियों को मिलेगी राहत

ये विशेष ट्रेन सेवाएं देश के प्रमुख शहरों, राज्य राजधानियों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय केंद्रों को जोड़ेंगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध होगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा। होली को लेकर क्या है रेलवे का प्लान, जानिए।

Image

रेलवे चलाएगा 1244 होली स्पेशल ट्रेन

Photo : PTI

Holi Special Trains: होली त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे ने तैयारी की है। त्योहार के समय यात्रियों की संभावित बढ़ी हुई भीड़ को देखते हुए, 25 फरवरी से 18 मार्च 2026 की अवधि के दौरान देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में कुल 1,244 होली स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाए जा रहे हैं। अगर अतिरिक्त मांग सामने आती है तो यह संख्या बढ़ाकर 1,500 ट्रिप्स तक की जा सकती है।

नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा

ये विशेष ट्रेन सेवाएं देश के प्रमुख शहरों, राज्य राजधानियों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय केंद्रों को जोड़ेंगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध होगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा। प्रमुख लंबी दूरी के कनेक्शन में मुंबई, पुणे और नागपुर से दानापुर, गोरखपुर, हजरत निजामुद्दीन, समस्तीपुर और बरौनी शामिल हैं; वहीं विशाखापट्टनम, पुरी और भुवनेश्वर से शालीमार, पटना, यशवंतपुर और धनबाद तक सेवाएं चलाई जाएंगी। बिहार और झारखंड के प्रमुख केंद्र जैसे पटना, दरभंगा, सहरसा और धनबाद को नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, चंडीगढ़ और एसएमवीटी बेंगलुरु से जोड़ा जाएगा।

पूर्वी और उत्तरी कॉरिडोर में हावड़ा, सियालदह, कोलकाता और मालदा टाउन से रक्सौल, मधुबनी, गोरखपुर और आनंद विहार टर्मिनल के बीच बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी। दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों को वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या कैंट, हरिद्वार, अमृतसर और कटिहार से व्यापक रूप से जोड़ा जाएगा। दक्षिण भारत से एमजीआर चेन्नई सेंट्रल, एर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम नॉर्थ, कोयंबटूर, सिकंदराबाद, तिरुपति और एसएमवीटी बेंगलुरु से पटना, बरौनी, मुजफ्फरपुर, संतरागाछी, अजमेर, जयपुर और अन्य उत्तर एवं पूर्वी केंद्रों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। पश्चिमी भारत में मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और बांद्रा टर्मिनस से कानपुर, कटिहार, बनारस, गोरखपुर, दरभंगा और भागलपुर के लिए अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध होंगी।

सेंट्रल रेलवे

होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए सेंट्रल रेलवे मुंबई (CSMT एवं लोकमान्य तिलक टर्मिनस), पुणे और नागपुर से उत्तर और पूर्व भारत के प्रमुख गंतव्यों तक 20 होली स्पेशल ट्रेन सेवाओं के अंतर्गत 129 ट्रिप्स का संचालन करेगा। इनमें पुणे–नागपुर, पुणे–दानापुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बनारस, CSMT–गोरखपुर, पुणे–हजरत निजामुद्दीन सहित कई प्रमुख रूट शामिल हैं।

ईस्ट कोस्ट रेलवे

ईस्ट कोस्ट रेलवे विशाखापट्टनम, पुरी और भुवनेश्वर से पूर्वी एवं दक्षिणी भारत की ओर 8 होली स्पेशल ट्रेन सेवाओं के तहत 62 ट्रिप्स चलाएगा।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे

बिहार और झारखंड को दिल्ली, मुंबई और दक्षिण भारत से जोड़ने के लिए ईस्ट सेंट्रल रेलवे 50 होली स्पेशल ट्रेन सेवाओं के अंतर्गत 275 ट्रिप्स संचालित करेगा, जो किसी भी जोन में सबसे अधिक हैं।

ईस्टर्न रेलवे

हावड़ा, सियालदह, कोलकाता, मालदा टाउन, दानकुनी और आसनसोल से बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली क्षेत्र की ओर 22 होली स्पेशल ट्रेन सेवाओं के अंतर्गत 48 ट्रिप्स चलाई जाएंगी।

नॉर्दर्न रेलवे

दिल्ली क्षेत्र को उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और पंजाब से जोड़ने के लिए नॉर्दर्न रेलवे 48 होली स्पेशल ट्रेन सेवाओं के अंतर्गत 204 ट्रिप्स का संचालन करेगा।

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे

उत्तर प्रदेश को महाराष्ट्र और अन्य प्रमुख गंतव्यों से जोड़ने के लिए नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 16 होली स्पेशल ट्रेन सेवाओं के तहत 46 ट्रिप्स चलाएगा।

नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे

लालकुआं, मऊ, राजकोट, अमृतसर, गोमती नगर और वलसाड को जोड़ते हुए 12 होली स्पेशल ट्रेन सेवाओं के अंतर्गत 27 ट्रिप्स का संचालन किया जाएगा।

नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे

पूर्वोत्तर भारत को बिहार और उत्तर भारत से जोड़ने के लिए 10 होली स्पेशल ट्रेन सेवाओं के तहत 29 ट्रिप्स चलाई जाएंगी।

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे

राजस्थान क्षेत्र से उत्तर और पश्चिम भारत के प्रमुख शहरों के लिए 14 होली स्पेशल ट्रेन सेवाओं के अंतर्गत 28 ट्रिप्स का संचालन होगा।

साउथ सेंट्रल रेलवे

चारलापल्ली, तिरुपति, सिकंदराबाद और चंद्रपुरा से उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर 16 होली स्पेशल ट्रेन सेवाओं के तहत 40 ट्रिप्स चलाई जाएंगी।

साउथ ईस्टर्न रेलवे

संतरागाछी, शालीमार, रांची, टाटानगर, हटिया और भंजनपुर से 28 होली स्पेशल ट्रेन सेवाओं के अंतर्गत 107 ट्रिप्स का संचालन किया जाएगा।

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे

बिलासपुर, दुर्ग और गोंदिया से उत्तर और दक्षिण भारत की ओर 10 होली स्पेशल ट्रेन सेवाओं के तहत 14 ट्रिप्स चलाई जाएंगी।

सदर्न रेलवे

चेन्नई, एर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम और कोयंबटूर से उत्तर और पूर्व भारत को जोड़ते हुए 12 होली स्पेशल ट्रेन सेवाओं के अंतर्गत 31 ट्रिप्स का संचालन होगा।

साउथ वेस्टर्न रेलवे

एसएमवीटी बेंगलुरु, यशवंतपुर और मैसूर से उत्तर एवं पूर्व भारत के लिए 8 होली स्पेशल ट्रेन सेवाओं के तहत 21 ट्रिप्स चलाई जाएंगी।

वेस्ट सेंट्रल रेलवे

जबलपुर, कोटा, रीवा और रानी कमलापति से पश्चिम, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत की ओर 18 होली स्पेशल ट्रेन सेवाओं के अंतर्गत 43 ट्रिप्स संचालित की जाएंगी

वेस्टर्न रेलवे

मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद, वडोदरा, वलसाड, साबरमती और उधना से बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की ओर 32 होली स्पेशल ट्रेन सेवाओं के तहत 120 ट्रिप्स का संचालन होगा।

कोंकण रेलवे

मडगांव, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, चिपलून और दीवा को जोड़ते हुए 4 होली स्पेशल ट्रेन सेवाओं के अंतर्गत 20 ट्रिप्स चलाई जाएंगी।

bhawana gupta
भावना किशोर author

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यू... और देखें

End of Article