Torres Ponzi Scam: टोरेस पोंजी स्कैम में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई पुलिस ने टोरेस स्कैम मामले में फरार आरोपी तौसिफ रियाज को गिरफ्तार कर लिया है। तौसिफ रियाज टोरेस कंपनी का सीईओ भी है और मामला सामने आने के बाद से रियाज फरार चल रहा था। तौसिफ रियाज का दावा था कि जब उसे स्कैम का पता चला तो उसने केंद्रीय एजेंसियों के सामने इस मामले को रखा था।
टोरेस स्कैम में आरोपी तौसिफ रियाज गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, तौसिफ रियाज के तार बिहार से भी जुड़े हैं। वह भागलपुर के सुल्तानगंज का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सुल्तानगंज में भी छापेमारी की थी। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। इसके अलावा भागलपुर शहर में उसके रिश्तेदारों के घर और सुल्तानगंज स्थित तौसिफ रियाज के पैतृक घर में भी पुलिस ने दबिश दी थी।
