LIVE

आज का मौसम , 7 January 2024 Updates: ठंड से कांपे लोग राजधानी दिल्ली व एनसीआर में शीत लहर जारी, दिल्ली में 22 ट्रेनें देरी से पहुंचीं

अमित कुमार मंडलUpdated Jan 8, 2024, 01:04 IST

आज का मौसम , 7 January 2024 Updates: ठंड से कांपे लोग राजधानी दिल्ली व एनसीआर में शीत लहर जारी, दिल्ली में 22 ट्रेनें देरी से पहुंचीं
आज का मौसम , 7 January 2024 Updates: ठंड से कांपे लोग राजधानी दिल्ली व एनसीआर में शीत लहर जारी, दिल्ली में 22 ट्रेनें देरी से पहुंचीं

आज का मौसम, 7th January 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega, Weather Forecast Today: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रकोप बदस्तूर जारी है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है और अगले कुछ दिनों तक इससे राहत के आसार नहीं हैं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके लगातार कड़ाके की ठंड से जूझते रहे,दिल्ली में शीत लहर चल रही है और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के कारण 'येलो अलर्ट' जारी किया है वहीं गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने घने कोहरे व कड़ाके की ठंड के मद्देनजर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी विद्यालयों की कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया उधर कश्मीर घाटी में शीत लहर जारी है वहीं गंगा के मैदानी इलाकों और इसके आसपास देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने से रेल व सड़क यातायात प्रभावित हुआ, आइए जानते हैं मौसम का हर अपडेट-

JAN 07, 2024 23:12 IST

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 जनवरी को दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में बारिश की संभावना है।
JAN 07, 2024 21:53 IST

बिजनौर में ठंड और कोहरे के कारण स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले और आसपास के जिलों में इस समय जबरदस्त कोहरा और ठंड शुरू हो चुकी है। इसके चलते कई जगहों पर एक्सीडेंट देखने को मिल रहे हैं। लगातार पारा नीचे गिर रहा है, जिसके चलते ठंड भी बढ़ती चली जा रही है। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने नोटिस जारी करते हुए यह बताया है कि घने कोहरे और बढ़ती ठंड को देखते हुए जनपद के नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।
JAN 07, 2024 21:48 IST

तमिल नाडु में बारिश

उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं तमिलनाडु में रविवार की शाम बारिश शुरू हो गई।
JAN 07, 2024 20:09 IST

दिल्ली में शीत लहर : पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश बढ़ाया गया

दिल्ली में शीत लहर की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश 12 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने रविवार को यह जानकारी दी।इससे पहले, रविवार सात जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल सोमवार को फिर से शुरू होने वाले थे। आतिशी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ठंड के मौजूदा प्रकोप के कारण दिल्ली में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल अगले पांच दिन तक बंद रहेंगे।’’
JAN 07, 2024 19:00 IST

पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण दृश्यता बाधित हुई

पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी ठंड की स्थिति बनी रही, जबकि सुबह के समय कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता बाधित रही। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में अमृतसर कड़ाके की ठंड की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में भी रात सर्द रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.5 डिग्री सेल्सियस, सात डिग्री सेल्सियस, 6.2 डिग्री सेल्सियस, सात डिग्री सेल्सियस, सात डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 07, 2024 18:37 IST

खराब मौसम के कारण जे पी नड्डा का जम्मू दौरा रद्द

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा का रविवार को जम्मू का निर्धारित दौरा ‘‘खराब मौसम’’ के कारण रद्द कर दिया गया। भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना ने खराब दृश्यता के कारण जम्मू हवाई अड्डे पर नड्डा की उड़ान के उतरने में नाकाम रहने के बाद उनका जम्मू दौरा रद्द होने की पुष्टि की।
JAN 07, 2024 15:26 IST

दिल्ली में लंबे इंतजार के बाद हुए सूर्य देव के दर्शन, ठंड से मिली थोड़ी निजात

दिल्ली में 30 दिसंबर से मौसम खराब हुआ था और धूप निकलने का नाम ही नहीं ले रही थी वहीं ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जला रहे थे लेकिन लंबे इतजार के बाद आज यानी 7 जनवरी संडे आखिरकार सूर्य देव के दर्शन हो ही गए।
JAN 07, 2024 13:41 IST

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से एक डिग्री अधिक है।
JAN 07, 2024 13:02 IST

श्रीनगर में शनिवार की रात रही इस मौसम की सबसे ठंडी रात

श्रीनगर शहर में शनिवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। इसके साथ ही पूरे कश्मीर में हाड़ जमा देने वाली शीत लहर का प्रकोप जारी है।कश्मीर में पारा शून्य से पांच डिग्री से अधिक तक नीचे गिर गया।अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में जारी भीषण शीत लहर के कारण यहां डल झील और कश्मीर के अन्य जलाशयों की सतह पर बर्फ की एक पतली परत बन गई।कश्मीर फिलहाल 40 दिन की 'चिल्ला-ए-कलां' अवधि की गिरफ्त में हैं, इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। इस अवधि के दौरान क्षेत्र में तापमान काफी गिर जाता है, जिससे जलाशयों के साथ-साथ पाइपों में भी पानी जम जाता है।
JAN 07, 2024 12:44 IST

ठंड से कांपे लोग राजधानी दिल्ली व एनसीआर में शीत लहर जारी

दिल्ली, पंजाब, राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में शीत लहर चल रही है और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के कारण 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
JAN 07, 2024 11:20 IST

तापमान में लगातार गिरावट जारी, जम्मू में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज

घाटी में शीत लहर जारी है।मौसम विभाग के बयान में कहा गया है कि शनिवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.4, गुलमर्ग में माइनस 4.5 और पहलगाम में माइनस 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू शहर में 4.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। कटरा में न्यूनतम तापमान 5.6, बटोटे में 2.3, भद्रवाह में माइनस 0.3 और बनिहाल में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।लद्दाख के लेह शहर में रात का सबसे कम तापमान माइनस 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 07, 2024 10:00 IST

कोहरे के कारण आज 7 जनवरी को दिल्ली में 22 ट्रेनें देरी से पहुंचीं

JAN 07, 2024 09:15 IST

दिल्ली के स्कूलों में 10 जनवरी तक 'शीतकालीन अवकाश' बढ़ाने का आदेश वापस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का आदेश दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने शनिवार रात वापस ले लिया, स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शनिवार को खत्म हो गया और सोमवार से स्कूल फिर से खुलने हैं,निदेशालय ने इससे पहले दिन में कहा था कि दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के कारण स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है बाद में, दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि इस आदेश में कुछ त्रुटि थी।
JAN 07, 2024 08:27 IST

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में गंभीर ठंड की स्थिति जारी रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके शनिवार को लगातार तीसरे दिन कड़ाके की ठंड से जूझते रहे।आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है।कई स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।आईएमडी के पूर्वानुमानों से संकेत मिलता है कि शहर में रविवार को भी ठंडा दिन रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि शनिवार और रविवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में गंभीर ठंड की स्थिति जारी रहने की संभावना है। सोमवार 8 जनवरी भी ठंड रहेगी।
JAN 07, 2024 07:14 IST

कश्मीर में जारी है "चिल्ला-ए-कलां", जलाशयों के साथ पाइपों में भी जमा पानी

कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है और डल झील एवं कश्मीर के अन्य जलाशयों की सतह पर बर्फ की एक पतली परत बन गई है। कश्मीर में वर्तमान में 40 दिनों की कठोर सर्दियों की अवधि "चिल्ला-ए-कलां" चल रही है, इस अवधि में कड़ाके की ठंड पड़ती है और तापमान काफी गिर जाता है, जिससे जलाशयों के साथ ही पाइपों में भी पानी जम जाता है। इस अवधि में बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और अधिकांश क्षेत्रों, विशेषकर ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी होती है।
JAN 07, 2024 09:14 IST

दिल्ली में स्कूल बंद

दिल्ली में अत्यधिक शीत लहर चल रही है और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के कारण येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि ठंड के मौसम की वजह से दिल्ली के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं।
JAN 06, 2024 21:30 IST

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन ठिठुरन भरी ठंड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके शनिवार को लगातार तीसरे दिन कड़ाके की ठंड से जूझते रहे। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। कई स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।
JAN 06, 2024 20:34 IST

नौ और दस जनवरी को हिमाचल प्रदेश में वर्षा और हिमपात की संभावना

शिमला मौसम विज्ञान कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश में नौ और 10 जनवरी को वर्षा एवं हिमपात की संभावना का शनिवार को अनुमान व्यक्त किया। मौसम कार्यालय ने रविवार को मंडी, बिलासपुर, उना, कांगड़ा, सिरमौर (पोंटा साहिब और धौलाकुंआ) और सोलन (बड्डी एवं नालागढ़) में सुबह के वक्त घना कोहरा छाये रहने की भी चेतावनी दी है।
JAN 06, 2024 18:47 IST

डल झील के ऊपर बनी बर्फ की पतली परत

डल झील की सतह पर बर्फ की एक पतली परत बन गई है। डल झील में हाउसबोट में रहने वाले लोगों को इसके किनारों तक पहुंचने के लिए इस झील के ऊपर बर्फ की परत को तोड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में पाइप में पानी भी जम गया।
JAN 06, 2024 17:08 IST

कश्मीर में कड़ाके की ठंड

कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और डल झील एवं कश्मीर के अन्य जलाशयों की सतह पर बर्फ की एक पतली परत बन गई है। शुक्रवार रात घाटी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी।