Today Weather Report: उत्तराखंड में आज भी होगी बारिश, हिमाचल प्रदेश के लिए आने वाले दिन और खराब; पढ़िए मौसम का हाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 19, 2023, 08:07 AM IST

Today Weather Report: हिमाचल प्रदेश में के भी कुछ हिस्सों में आज बारिश के आसार हैं। अनुमान के अनुसार राज्य में गरज के साथ आंधी पानी आ सकती है। राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आने वाले दिन हिमाचल प्रदेश के लिए काफी खराब रहने वाल हैं। हिमाचल

Today Weather Report: एक तरफ बारिश से जहां दिल्ली को वालों को शनिवार को राहत मिली है तो वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश जमकर तबाही मचा रही है। हिमाचल प्रदेश तो इस मौनसूनी बारिश में पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में नदियां उफान पर हैं और जमकर लैंड स्लाइड हो रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों में बादल फटने की घटना भी सामने आ चुकी है।

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब ही रहेगा। उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के छह जिलों में बारिश होने की संभावना है। देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, उधम सिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल जिले में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। नैनीताल और बागेश्वर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed