बागी विधायकों से पहले अभिषेक बनर्जी ने क्यों लिखी विधान सभा स्पीकर को चिठ्ठी,शोभनदेब चट्टोपाध्याय को लेकर क्या है चर्चा?

टीएमसी की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार, वरिष्ठ नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। वहीं अशीमा पात्रा और नयना बंदोपाध्याय को उप नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।

टीएमसी के बागी विधायकों द्वारा विधानसभा स्पीकर को चिठ्ठी देने से पहले पार्टी के जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी ने विधान सभा स्पीकर को चिठ्ठी लिखी है। इसमें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने विधानसभा में विपक्ष के नेता (Leader of Opposition) समेत कई महत्वपूर्ण पदों के लिए नामों की आधिकारिक सिफारिश कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर नियुक्तियों को मान्यता देने का अनुरोध किया है।

अभिषेक बनर्जी ने लिखा विधानसभा स्पीकर को पत्र।

अभिषेक बनर्जी ने लिखा विधानसभा स्पीकर को पत्र।

शोभनदेब चट्टोपाध्याय को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने की सिफारिश

टीएमसी की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार, वरिष्ठ नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। वहीं अशीमा पात्रा और नयना बंदोपाध्याय को उप नेता प्रतिपक्ष (Deputy Leaders of Opposition) बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा फिरहाद हकीम को मुख्य सचेतक (Chief Whip) नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।

End of Feed