देश

'जब मैं थाने से बाहर आ रहा था, तभी मेरी गाड़ी पर अंडे फेंके गए और...', अपने खिलाफ प्रदर्शन पर बोले TMC सांसद सौगत रॉय

Protest Against Saugata Roy: तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय को पश्चिम बंगाल के निमटा थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी को घेरकर नारेबाजी की और अंडे फेंके।

Image

पश्चिम बंगाल में TMC सांसद सौगत रॉय का विरोध

Photo : PTI

Protest Against Saugata Roy: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है। सौगत रॉय (Sougata Roy) को उत्तर 24 परगना जिले में विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। यह घटना उस समय हुई जब तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद सौगत रॉय निमटा थाने पहुंचे थे। वे तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों पर हुए कथित हमलों के खिलाफ पुलिस को ज्ञापन देने गए थे। जानकारी के अनुसार, सौगत रॉय निमटा और उत्तर दमदम इलाके (Bengal News) में पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्षदों पर हुए हमलों के विरोध में थाने पहुंचे थे।

ज्ञापन देने के बाद जब वे वहां से बाहर निकल रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और उन्हें 'चोर' कहकर संबोधित किया। माहौल उस समय और तनावपूर्ण हो गया जब कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंक दिए।

स्थिति बिगड़ती देख थाने के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया और सांसद की गाड़ी को वहां से सुरक्षित निकलवाया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा।

सौगत रॉय ने BJP पर लगाया आरोप

सौगत रॉय ने इस पूरे विरोध प्रदर्शन को राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रदर्शन के पीछे भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों का हाथ है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब वे थाने से बाहर आ रहे थे, तभी भाजपा समर्थक वहां इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। उनके अनुसार, इस तरह की राजनीति लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।

भाजपा ने लगे आरोपों पर दी प्रतिक्रिया

भाजपा नेताओं (Bengal BJP) का कहना है कि इस घटना से पार्टी का कोई संबंध नहीं है। उनका दावा है कि स्थानीय लोग राज्य में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से नाराज हैं और उसी गुस्से में उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं, जबकि यह मामला अब राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

स्विमिंग पूल में ट्रेनिंग से AI लैब तक...भारत के खिलाफ लश्कर दे रहा युवाओं को ट्रेनिंग, खतरनाक मंसूबों का खुलासा!

स्विमिंग पूल में ट्रेनिंग से AI लैब तक...भारत के खिलाफ लश्कर दे रहा युवाओं को ट्रेनिंग, खतरनाक मंसूबों का खुलासा!

आज की ताजा खबर, 15 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: रूस से तेल खरीदने पर भारत को अमेरिकी की राहत, फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस को हराकर स्पेन फाइनल में...ममता को बंगाल कांग्रेस का बुलावा, सोनम वांगचुक का अनशन जारी

शुभेंदु ने पूरा किया 'वादा', अब तक BSF को सौंपी 1014.75 एकड़ जमीन, बांग्लादेश की सीमा पर तेज होगा फेंसिंग का काम

शुभेंदु ने पूरा किया 'वादा', अब तक BSF को सौंपी 1014.75 एकड़ जमीन, बांग्लादेश की सीमा पर तेज होगा फेंसिंग का काम

ऐथनॉल मामले पर गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन को लेकर FIR दर्ज, यूट्यूबर मनीष कश्यप सहित कई के खिलाफ शिकायत

ऐथनॉल मामले पर गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन को लेकर FIR दर्ज, यूट्यूबर मनीष कश्यप सहित कई के खिलाफ शिकायत

वांगचुक की बिगड़ती सेहत, राहुल की दूरी और मोदी सरकार की बेरुखी; कैसा चल रहा है जंतर-मंतर पर आंदोलन, क्या फंस गई 'कॉकरोच' पार्टी?

वांगचुक की बिगड़ती सेहत, राहुल की दूरी और मोदी सरकार की बेरुखी; कैसा चल रहा है जंतर-मंतर पर आंदोलन, क्या फंस गई 'कॉकरोच' पार्टी?