Kalyan Banerjee: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी की मुश्किलें आने वाले दिनों में काफी बढ़ सकती हैं। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान पार्टी की बागी महिला सांसदों के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
बागी महिला सांसदों पर आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी
मिली जानकारी के मुताबिक, कल्याण बनर्जी ने सदन के भीतर महिला सांसदों के प्रति जिस असंसदीय भाषा का प्रयोग किया है, उसे संसदीय मर्यादा और गरिमा के पूरी तरह खिलाफ माना जा रहा है। इस पूरी घटना से आहत महिला सांसदों की ओर से लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ओम बिरला को औपचारिक शिकायत सौंपी जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'युवाओं पर पुलिसिया बर्बरता बर्दाश्त नहीं', दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई से भड़कीं ममता बनर्जी, विपक्ष के धरने को दिया पूर्ण समर्थन
कल्याण बनर्जी को मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए किया जा सकता है निलंबित
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार भी सख्त कदम उठाने के मूड में है। कल्याण बनर्जी के इस आचरण के खिलाफ संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल संसद में एक प्रस्ताव रख सकते हैं। इस प्रस्ताव के जरिए कल्याण बनर्जी को मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित किया जा सकता है। महिला सांसदों पर की गई इस विवादित टिप्पणी के बाद से ही सदन का राजनीतिक पारा गर्म हो गया है और कल्याण बनर्जी पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को "अस्वीकार्य" बताते हुए केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है और विपक्षी दलों के प्रदर्शन का खुलकर समर्थन किया है। गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और कार्रवाई के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के पास अकबर रोड पर धरना दिया था। विपक्षी दल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली में हमारे देश के युवाओं पर जो पुलिसिया अत्याचार हुआ है, वह बेहद शर्मनाक है।
