देश

बशीरहाट से TMC सांसद हाजी नूरुल का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार

Noorul Passed Away: बशीरहाट से TMC सांसद हाजी नूरुल का निधन हो गया है। वह लंबे समय से लीवर कैंसर से पीड़ित थे। तृणमूल सांसद ने बुधवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली।

Image

TMC सांसद हाजी नूरुल का निधन

Photo : Twitter

TMC MP From Basirhat Haji Noorul Passed Away: पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से TMC सांसद हाजी नूरुल का निधन। वह लंबे समय से बीमार थे। जानकारी के अनुसार, उनकी मृत्यु के समय उनकी आयु 61 वर्ष थी। वह लंबे समय से लीवर कैंसर से पीड़ित थे। तृणमूल सांसद ने बुधवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली।

सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख

बशीरहाट से TMC सांसद हाजी नूरुल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मेरे मूल्यवान सहयोगी, बशीरहाट के हमारे सांसद हाजी एस.के. नूरुल इस्लाम के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वे सुदूर सुंदरबन क्षेत्र में एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थे, और उन्होंने पिछड़े क्षेत्र में गरीब लोगों के उत्थान के लिए कड़ी मेहनत की। बशीरहाट के लोग उनके नेतृत्व को याद करेंगे। मैं उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

खबर अपडेट की जा रही है...

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article