'संसद का मजाक उड़ा रही BJP', महिला आरक्षण, परिसीमन विधेयकों पर अबतक नहीं मिला मसौदा; डेरेक ओ'ब्रायन ने लगाए आरोप

केंद्र सरकार 16-18 अप्रैल को संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करेगी, जिसमें लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण पर चर्चा होगी। लोक सभा में महिला आरक्षण बिलों के लिए 18 घंटे और राज्य सभा में 18 अप्रैल को चर्चा और वोटिंग होगी। उससे पूर्व तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन ने केंद्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन ने केंद्र पर संसद का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि सांसदों को महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों का मसौदा अब तक नहीं दिया गया है। ओ’ब्रायन ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेन्द्र और अमित संसद का मजाक उड़ाना जारी रखे हुए हैं। और कैसे!

women reservation Bill Derek O Brien

राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन (फोटो-@derekobrienmp)

उन्होंने कहा कि संसद की बैठक अगले 48 घंटे में होनी है और ’’प्रस्तावित संविधान संशोधन की प्रति अब तक किसी ने नहीं देखी’’ है। उन्होंने कहा, ’’तानाशाही ऐसी ही दिखती है। उन्होंने महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े बड़े संवैधानिक बदलाव करने की सरकार की पहल को लेकर विपक्षी दलों की बढ़ती आलोचना के बीच यह टिप्पणी की है।

End of Feed