अभिषेक बनर्जी के बाद अब निशाने पर कल्याण बनर्जी, किया दवा- मेरे सिर पर मारी गई गेंद; लोगों ने चोर-चोर' के लगाए नारे

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं पर हमलों के आरोप सामने आए हैं। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने दावा किया है कि हुगली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया और उनके सिर पर गेंद फेंकी गई। इससे पहले सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था। चुनावी हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थर, जूते और अंडे फेंके।

Kalyan Banerjee Attack: बंगाल के हुगली में कल्याण बनर्जी पर हमला हुआ। टीएम नेता का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि उनके सिर पर ड्यूज गेंद (लेदर बॉल) से हमला किया गया। हमले के बाद टीएमसी नेता सड़क पर लेट गए। हालांकि, पुलिस कर्मियों ने उन्हें उठाया। इसके बाद उनके कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि वो हुगली के चंडीपुर में पोस्ट पोल हिंसा को लेकर एक डेप्यूटेशन सबमिट करने जा रहे थे। इसी दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें काल कपड़े भी दिखाए।

kalyan banerjee

टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमला। ANI

अभिषेक बनर्जी पर फेंके गए अंडे

इससे पहले शनिवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला किया गया था। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। यहां उन पर स्थानीय लोगों ने तब हमला किया, जब वे चुनावी हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने सोनारपुर गए थे।

End of Feed