Kalyan Banerjee Attack: बंगाल के हुगली में कल्याण बनर्जी पर हमला हुआ। टीएम नेता का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि उनके सिर पर ड्यूज गेंद (लेदर बॉल) से हमला किया गया। हमले के बाद टीएमसी नेता सड़क पर लेट गए। हालांकि, पुलिस कर्मियों ने उन्हें उठाया। इसके बाद उनके कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि वो हुगली के चंडीपुर में पोस्ट पोल हिंसा को लेकर एक डेप्यूटेशन सबमिट करने जा रहे थे। इसी दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें काल कपड़े भी दिखाए।
अभिषेक बनर्जी पर फेंके गए अंडे
इससे पहले शनिवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला किया गया था। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। यहां उन पर स्थानीय लोगों ने तब हमला किया, जब वे चुनावी हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने सोनारपुर गए थे।
इस दौरान, लोगों ने टीएमसी सांसद पर लोगों ने पत्थर, जूते और अंडे भी फेंके। साथ ही उन पर लात-घूंसे बरसाने की कोशिश भी की। इस दौरान नाराज लोगों ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ 'चोर-चोर' के नारे भी लगाए। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अभिषेक बनर्जी पहली बार इस तरह से किसी से सार्वजनिक रूप से मिलने जा रहे थे। शुक्रवार रात को ही इस बारे में ऐलान किया गया था कि अभिषेक बनर्जी शनिवार को सोनारपुर नगरपालिका इलाके के वार्ड नंबर नौ में विवेकानंदनगर इलाके में चुनावी हिंसा के शिकार संजू कर्मकार के परिवार से मिलने जाएंगे।
'बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया हमला'
हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने पत्रकारों से बात करते हुए इसके पीछे सीधे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा,'देखिए इन्होंने मेरे साथ क्या किया है। यह सब पहले से तय था। यह उनके लोकतंत्र का उदाहरण है। एक महीना भी नहीं हुआ है, और पुलिस कहीं दिखाई नहीं दे रही है। वे मुझे मारना चाहते हैं। जब तक स्थानीय पुलिस अपनी टीम नहीं भेजती और पीड़ितों के परिवारों को सुरक्षा प्रदान नहीं करती, मैं यह जगह नहीं छोड़ूंगा।'
