ममता बनर्जी को एक और झटका, TMC सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पद से दिया इस्तीफा

काकोली ने चुनावी रणनीति और पार्टी नेतृत्व की प्राथमिकताओं पर अप्रत्यक्ष सवाल उठाए थे। उन्होंने ममता बनर्जी से पार्टी को पुराने 'स्ट्रीट पॉलिटिक्स' मॉडल पर वापस ले जाने की अपील की थी। उन्होंने पार्टी के भीतर अपराधीकरण और भ्रष्टाचार को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि इससे जनता में असुरक्षा और अविश्वास बढ़ा है।

Kakoli Ghosh Dastidar : तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को झटके पर झटके लग रहे हैं। पार्षदों के इस्तीफा के बाद अब टीएमसी सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। पिछले दिनों ही काकोली ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद बारासात संगठनात्मक जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। उनका इस्तीफा साफ तौर पर यह संकेत था कि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस के भीतर आंतरिक कलह काफी बढ़ गया है। इस्तीफे से कुछ दिन पहले ही उन्हें लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पद से हटाकर कल्याण बनर्जी को जिम्मेदारी दी गई थी।

Kakoli Ghosh Dastidar

TMC सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पद से दिया इस्तीफा।

पार्टी नेतृत्व की प्राथमिकताओं पर उठाए थे सवाल

काकोली ने चुनावी रणनीति और पार्टी नेतृत्व की प्राथमिकताओं पर अप्रत्यक्ष सवाल उठाए थे। उन्होंने ममता बनर्जी से पार्टी को पुराने 'स्ट्रीट पॉलिटिक्स' मॉडल पर वापस ले जाने की अपील की थी। उन्होंने पार्टी के भीतर अपराधीकरण और भ्रष्टाचार को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि इससे जनता में असुरक्षा और अविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि जनता ने TMC को स्वीकार नहीं किया और सीटों की संख्या घटकर 80 होना उनके लिए अस्वीकार्य है।

End of Feed