देश

Tirupati Laddu Controversy: टेस्ट में फेल हुआ सैंपल, मंत्रालय ने कंपनी को जारी किया नोटिस

Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति लड्डू विवाद के मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घी सप्लाई करने वाली एक कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति लड्डू विवाद के मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घी सप्लाई करने वाली एक कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मंत्रालय को चार कंपनियों से सैंपल मिले थे, जिनमें से एक कंपनी का सैंपल क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गया, जिससे मिलावट की बात सामने आई।

एफएसएआई की ओर से भी नोटिस जारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से संबंधित कंपनी को जारी नोटिस में इस बात का जिक्र है कि जिन मानकों पर खाद्य पदार्थ होना चाहिए था, वह मानक नहीं है। इसके अलावा एफएसएआई की ओर से भी नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह कंपनी तमिलनाडु की है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article