VIDEO: 'यहां मजनू की चल जाती है लैला की नहीं', Times Now Summit में ओवैसी को लेकर इमरान प्रतापगढ़ी ने ऐसा क्यों कहा?

Times Now Summit 2026: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने शायराना अंदाज में सरकार पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने पश्चिम एशिया के तनाव का हवाला देते हुए देश में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की संभावित किल्लत और पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों को लेकर चिंता जताई। साथ ही राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की राजनीति’ की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस आने वाले चुनावों में केरल, तमिलनाडु, असम और बंगाल में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Times Now Summit 2026: कांग्रेस सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी अपनी शायरी और गीतों के जरिये हुकूमत पर तीखे सवाल दागने और सवाल पूछने के लिए मशहूर हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने देश के मौजूदा हालात को लेकर सरकार से सवाल पूछे। टाइम्स नाउ समिट 2026 में अपने चिर-परिचित अंदाज में खुलकर उन्होंने अपनी बात रखी।

times now summit

कांग्रेस सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने ओवैसी पर साधा निशाना।

पश्चिम एशिया की वजह से देशभर में एलपीजी गैस को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो रही है। पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

End of Feed