Times Now Summit 2026: कांग्रेस सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी अपनी शायरी और गीतों के जरिये हुकूमत पर तीखे सवाल दागने और सवाल पूछने के लिए मशहूर हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने देश के मौजूदा हालात को लेकर सरकार से सवाल पूछे। टाइम्स नाउ समिट 2026 में अपने चिर-परिचित अंदाज में खुलकर उन्होंने अपनी बात रखी।
पश्चिम एशिया की वजह से देशभर में एलपीजी गैस को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो रही है। पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
वहीं, उन्होंने राहुल गांधी और आगामी पांच राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनाव के बारे में भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशभर में मोहब्बत फैला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल 'मोहब्बत की खुशबू' लेकर के पूरे देश में हम जा रहे हैं। केरल से अभी आ रहा हूं और हमें पूरा यकीन है कि केरल (केरलम) में मोहब्बत की खुशबू फैलने जा रही है। हमारी पार्टी केरल में भी अच्छा करेगी। तमिलनाडु में भी हम गठबंधन में हैं। तमिलनाडु में हमारा अलायंस सरकार बनेगा। असम में हम बहुत शानदार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में बीजेपी हारेगी।
ओवैसी के 'लैला' वाले बयान पर क्या बोले इमरान प्रतापगढ़ी?
वहीं, उनसे पूछा गया कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का आरोप है कि वो हमेशा गठबंधन करना चाहते हैं, लेकिन आप लोग यानी विपक्षी पार्टी ऐसा नहीं करती।
दरअसल, गुरुवार को टाइम्स नाउ समिट 2026 में हिस्सा लेते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि मैं भारत की सियासत का लैला हूं और सभी मेरे दीवानें (मजनू) हैं। एक तरफ पलट के देख लें मुझे, पर मैं देखता ही नहीं हूं। इस पर इमरान प्रतापगढ़ी ने मुनववर राणा की एक शेर कहा,"ये सेहरा है मियां सहरा (रेगिस्तान) में चालाकी नहीं चलती। ये सेहरा है मियां। सेहरा में चालाकी नहीं चलती। यहां मजनू की चल जाती है। लैला की नहीं चलती।"
बंगाल चुनाव पर क्या बोले ओवैसी?
बताते चलें कि ओवैसी ने बंगाल चुनाव को लेकर कहा है कि बाबरी मस्जिद महज मुद्दा नहीं है, बल्कि तृणमूल सरकार के द्वारा अल्पसंख्यकों का शोषण हमारा मुद्दा है। मई 2024 में हाई कोर्ट ने 5 लाख ओबीसी सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया, जिनमें से 4 लाख सर्टिफिकेट तो मुसलमानों के थे... मेरा मानना है कि जब तक अल्पसंख्यकों का अपना राजनीतिक नेतृत्व नहीं बनेगा तब तक हम इंसाफ, हिस्सेदारी इत्यादि को हासिल नहीं कर पाएंगे।
