देश

Times Now Summit 2025: SC कॉलेजियम का फैसला ही माना जाएगा, रिपोर्ट का करें इंतजार, जज के घर कैश मुद्दे पर बोले शाह

शाह ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने मामले का संज्ञान लिया है, जांच हो रही है, पुलिस और फायर ब्रिगेड से रिपोर्ट ली जा रही है। इस पर कॉलेजियम ही फैसला लेगा।

Image

टाइम्स नाउ समिट 2025 में अमित शाह

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 के मंच पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर बड़ी मात्रा में कैश मिलने के सवाल पर कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का फैसला माना जाएगा। शाह ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने मामले का संज्ञान लिया है, जांच हो रही है, पुलिस और फायर ब्रिगेड से रिपोर्ट ली जा रही है, जब न्यायपालिका पर सवाल खड़े होते हैं तो ऐसे मामलों में जजों की कमेटी फैसला करती है, जो फैसला आएगा उसका इंतजार करना चाहिए।

सीजेआई की परमिशन के बाद ही एफआईआर हो सकती है दर्ज

गृह मंत्री ने कहा, इस मामले में एफआईआर सीजेआई की परमिशन के बाद ही दर्ज हो सकती है, कमेटी की रिपोर्ट को देखना होगा। क्या जज का ट्रांसफर इसका हल है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता, कॉलेजियम फैसला करेगी।

राज्यों को धन नहीं मिलने के आरोप सरासर झूठ

वहीं, इस सवाल पर कि विपक्ष कहती है कि जब से ये सरकार आई है न विपक्ष को बोलने दिया जाता है न उनके राज्यों को पैसे मिलते हैं, शाह ने कहा - यह सरासर झूठ है कि उन्हें पैसे नहीं मिलते हैं, मैं कल ही एक टेबल भेज दूंगा कि इन राज्यों को कितने पैसे मिले हैं, आपको पता चल जाएगा कि किसे कितने पैसे मिले हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article