देश

Times Now Summit 2025: स्मृति ईरानी ने दी राहुल को नसीहत, असली नेता को संसद में सब सुनते हैं

लोकसभा में राहुल गांधी की इस शिकायत पर कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, स्मृति ने कहा, आपको सम्मान कमाना पड़ता है। असली नेता को संसद में सुना जाता है...

Image

Times Now Summit में स्मृति ईरानी

Times Now Summit 2025: पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता स्मृति ईरानी भी टाइम्स नाउ समिट 2025 के मंच पर पहुंचीं और कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार ने स्मृति ईरानी से कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी का जिक्र भी आया। नाविका कुमार के सवाल पर स्मृति ने कहा, कांग्रेस के अध्यक्ष को पहली बार चुनाव में हार मिली थी, लेकिन अब उससे आगे बढ़ने का वक्त आ गया है। अगर कोई भ्रम में रहना चाहता है तो ऐसा कर सकता है।

संसद में राहुल की शिकायत

लोकसभा में राहुल गांधी की इस शिकायत पर कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, स्मृति ने कहा, आपको सम्मान कमाना पड़ता है। असली नेता को संसद में सुना जाता है, यही सच्चे नेता की पहचान है। मैं विपक्ष में रही हूं लेकिन मैं विपक्ष की नेता नहीं थी। मैं युवा नेता थी और उस समय अरुण जेटली संसद में नेता थे। उस समय यौन हिंसा सहित मैंने कई मुद्दों पर बोला, निर्भया मुद्दे पर बोला। संसद नियम एवं कुछ शर्तों से चलती है। अगर आपने सम्मान नहीं कमाया है तो आपको संसद को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए।

इस सवाल पर कि विपक्ष कहता है कि पहले संसद की कार्यवाही ठीक तरह से चलती थी, इस पर स्मृति ने कहा, तेलंगाना में जब नेताओं को सदन से फेंका जा रहा था तो क्या यह सही था? जब पत्रकार कैश फॉर वोटिंग के टेप छुपा रहे थे क्या वो सही था?

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article