देश

स्टेट पॉलिटिक्स में कब एंट्री करेंगे चिराग पासवान? 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' प्राथमिकता; वैश्विक स्तर पर ले जाएंगे बिहार के कृषि उत्पाद

टाइम्स नाउ समिट 2025 (Times Now Summit 2025) कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार और बिहारी फर्स्ट मेरी प्राथमिकता है। कृषि प्रधान बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित होने के साथ हाजीपुर के केला, मुजफ्फरपुर की लीची, भागलपुर के आम और लीची को विश्वस्तर पर ले जाने का प्रयास है। चिराग पासवान ने कहा कि मैं 2030 तक बिहार से विधानसभा चुनाव लड़ूंगा।

Image

टाइम्स नाउ समिट में चिराग पासवान

टाइम्स नाउ समिट 2025 (Times Now Summit 2025) के दूसरे दिन बिहार के मुद्दों को लेकर भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने अपने विचार रखे। टाइम्स नाउ नवभारत के कंसल्टिंग एडिटर व एंकर सुशांत सिन्हा के सवालों के जवाब में चिराग ने कहा एनडीए गठबंधन विनिंग कॉम्बीनेशन है। इस गठबंधन में बड़ी आबादी का विश्वास है। बिहार में पिछले उपचुनाव में एनडीए ने 100 फीसदी सीटें जीती थी, जो हमारे विश्वास को बढ़ाता है। इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन 225 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। वहीं, नीतीश कुमार, लालू यादव और पारस यादव पर किए गए सवालों से किनारा करते दिखे। उन्होंने कहा राजनीति में हमें व्यक्तिगत कटाक्ष नहीं करना चाहिए। हमें राजनीतिक तौर पर नहीं बल्कि, नीतियों पर फोकस करना चाहिए। नीतीश के राष्ट्रगान के अपमान करने की बात पर उन्होंने कहा उस दौरान परिस्थितियां कुछ और रही होंगी। उन तस्वीरों के कई कारण हो सकते है। हमें नीतियों पर सवाल उठाने चाहिए न कि पर्सनल। उन्होंने कहा हमारा प्रयास देश के साथ बिहार को आगे ले जाने की है। हमारा प्रयास बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट है।

चिराग पासवान ने कहा मैं प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ सकता। इस गठबंधन की इज्जत रखना हमारी जिम्मेदारी है। हम बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर गठबंधन के साथ आगे बढ़ेंगे। हमारा यकीन है कि हम 225 सीटें जीतने के लिए प्रयासरत होंगे। हमारा गठबंधन हर स्तर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लालू यादव के परिवार के साथ रिश्तों को लेकर कहा कि हमारे कुछ राजनीतिक मतभेद हैं। मैं राजद जैसी पार्टी, जिसकी जाति, साम्प्रादायिकता लक्ष्य है, उसके साथ आगे नहीं बढ़ सकता।

चिराग बिहार से लडेंगे विधानसभा चुनाव

चिराग पासवान ने कहा कि मैं 2030 तक बिहार से विधानसभा चुनाव लड़ूंगा। मेरे प्रदेश को मेरी जरूरत है। मेरी पहली प्राथमिकता बिहार की राजनीति है। मैं बहुत समय तक केंद्र की राजनीति में नहीं रह सकता। मैं राजनीतिक मौसम का मिजाज समझता हूं।

चिराग पासवान ने कहा मुझे जिस विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, उसे मैं अच्छे से आगे बढ़ा रहा हूं। मैं फूड प्रोसेसिंग को अच्छे से समझता हूं। बिहार और बिहारी फर्स्ट को मैं सबसे अधिक समझता हूं। बिहार में मखाना बोर्ड, हाजीपुर का केला, मुजफ्फरपुर की लीची, भागलपुर का आम और लीची मुख्य उत्पाद हैं, लिहाजा यहां फूड प्रोसेसिंग यूनिट खोलने का प्रयास है। उन्होंने कहा देश का तीसरा निफ्टम बिहार को मिला है। यह बड़ा इंस्टीट्यूट और काफी महत्वपूर्ण है। मै वर्ल्ड इकॉनमी फोरम से भारत को रिप्रेजेंट करने के दौरान ढाई सौ मिलियन डॉलर का निवेश भारत लेकर आया। इसमें फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र को सशक्त करने का प्रयास है। चिराग ने कहा कि हम बिहार वापस जाकर राज्य को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article