देश

Times Now Summit 2025: संसद में बोलने के लिए 40 फीसदी समय विपक्ष को दिया गया, तब राहुल वियतनाम में थे...अमित शाह ने कसा तंज

अमित शाह ने कहा कि संसद में 40 फीसदी समय विपक्ष को दिया गया, तब राहुल वियतनाम में थे, कैसे बोल सकते थे। ये संसद है पार्टी का दफ्तर नहीं, कुछ नियम बने हैं, इस तरह सहानुभूति प्राप्त नहीं होती है।

Image

Times Now Summit 2025 में अमित शाह का राहुल पर निशाना

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 में गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया। इस सवाल पर कि राहुल कहते हैं कि संसद में बोलने नहीं दिया जाता, अमित शाह ने कहा, राहुल गांधी को पता नहीं होगा कि संसद में टाइम फिक्स होता है, हम उन्हें कैसे रोक सकते हैं। 40 फीसदी समय विपक्ष को दिया गया, तब वो वियतनाम में थे, कैसे बोल सकते थे। ये संसद है पार्टी का दफ्तर नहीं, कुछ नियम बने हैं, इस तरह सहानुभूति प्राप्त नहीं होती है। मैं चैलेंज देता हूं, कितना समय दिया था, तब बोला क्यों नहीं, यहां परिवारवाली सुविधा नहीं होती है, ऐसा परिवार में होता है।

संसद नियमों से चलती है

आप कभी भी खड़े होकर कहेंगे कि मैं नेता विपक्ष हूं, पहले से ही संसद इसी नियम से चलती है, हमने नहीं बनाया है। इनकी पार्टी को समय दिया गया तो ये क्यों नहीं बोले, लेकिन आप जब आओगे और बोलेगे ये नहीं हो सकता, उन्हें नियमों का पूरा पालन करना चाहिए।

लगातार चुनावी जीत पर कही ये बात

इस सवाल पर कि आपने हाल में तीन चुनाव जीते हैं, दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र, अब आपने कहा है कि बीजेपी बिहार-बंगाल में आने वाली है, आपने कहा कि 15-20 साल तक किसी का चांस नहीं है, कहां से इतना आत्मविश्वास आता है। इस पर शाह ने कहा, केंद्र में हमारी सरकार को 10 साल हो गए, मैने ये नया नहीं कहा है, पहले आप गंभीरता से नहीं सुनते थे, अब सुनते हैं। विपक्ष द्वारा चुनाव पर सवाल उठाने के मुद्दे पर शाह ने कहा, लोकतंत्र के अंदर कोई भी पार्टी की विजय परफॉर्मेंस पर होता है, जो नहीं करते उनमें आत्मविश्वास नहीं होता है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!