Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ के मंच पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, नक्सलवाद-आतंकवाद से निपटने से लेकर राहुल के आरोपों का दिया करारा जवाब

टाइम्स के मंच पर अमित शाह ने कहा- मुझे लीगेसी में सब मिला, नरेंद्र मोदी पीएम बने तब से वामपंथी नक्सलवादी, उत्तर पूर्व और कश्मीर तीनों इलाके गंभीर अशांति में घिरे थे।

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 के मंच पर गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे और संसद की कार्यवाही, नक्सलवाद, विपक्ष के आरोपों सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह से खास बात की जिसमें विस्तार से शाह ने इन मुद्दों का जवाब दिया। संसद में राहुल गांधी के आरोपों पर भी उन्होंने खरी-खरी बात कही।

Amit shah Times Summit

टाइम्स नाउ के मंच पर अमित शाह

आतंकवाद का खात्मा

इस सवाल पर कि सरकार ने आतंकवाद का खात्मा करने में कामयाबी हासिल की, आपने नक्सलवाद को 2026 तक खत्म करने का संकल्प लिया, क्या आप पहले से ये प्लान करते हैं, कैसे सेट करते हैं ये सब। इस पर अमित शाह ने कहा- मुझे लीगेसी में सब मिला, नरेंद्र मोदी पीएम बने तब से वामपंथी नक्सलवादी, उत्तर पूर्व और कश्मीर तीनों इलाके गंभीर अशांति में घिरे थे। कई अलगाववादी ग्रुप थे, तीनों इलाकों में करीब 16 हजार युवा हथियार छोड़कर मुख्यधारा में आए हैं।

End of Feed