लखनऊ, 16 फरवरी 2026: टाइम्स नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल Times Now Navbharat 17 फरवरी 2026 को लखनऊ के ताज होटल में अपना खास कार्यक्रम ‘विकसित भारत – समृद्ध उत्तर प्रदेश’ आयोजित करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बड़े नेता, नीति बनाने वाले अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और अन्य प्रमुख लोग शामिल होंगे। यहां राज्य के विकास और भारत की तरक्की में उसकी अहम भूमिका पर चर्चा होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत 17 फरवरी को लखनऊ में ‘विकसित भारत-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ होस्ट करेगा
इस कार्यक्रम के चीफ गेस्ट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे, जो ‘संकल्प से समृद्धि’ थीम पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। CM योगी यहां बताएंगे कि सरकार राज्य को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए क्या योजनाएं और लक्ष्य लेकर चल रही है।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी अलग-अलग विषयों पर चर्चा करेंगे। जिसमें उपमुख्यमंत्री- ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री- स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन मंत्री-जयवीर सिंह और कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल शामिल हैं।
यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य से जुड़ा है। इसका मकसद उत्तर प्रदेश को मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की योजना पर चर्चा करना है। इसमें अच्छे शासन, सबके विकास और जनता के हित की योजनाओं पर जोर दिया जाएगा, ताकि उत्तर प्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ सके।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं के साथ एक विशेष पैनल चर्चा भी होगी। इसमें सरकार की स्थिरता, नीतियों की निरंतरता, अलग-अलग क्षेत्रों में विकास और जनता से जुड़े कामों पर बात की जाएगी।
यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित हो रहा है। इसमें गोल्डी ग्रुप को-पावर्ड पार्टनर है और रुंगटा स्टील व डेनवर सहयोगी प्रायोजक हैं।
Live Link: https://www.youtube.com/live/rTijyxIZn-M
