Amazing Indians Awards 2024: किन-किन हस्तियों को मिला अमेजिंग इंडियन अवॉर्ड्स 2024, देखिए पूरी लिस्ट

Amazing Indians Awards 2024: मुख्य अतिथि संसदीय कार्य मंत्री एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने इस अवसर पर विजेताओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही पेरिस 2024 ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सेहरावत और हरमनप्रीत सिंह को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • 13 असाधारण व्यक्तियों को किया गया सम्मानित
  • ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सेहरावत को भी किया गया सम्मानित
  • कार्यक्रम में दृष्टिबाधित डांसरों ने बांधा समां

Amazing Indians Awards 2024: भारत के प्रमुख अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नाउ ने नई दिल्ली में अमेजिंग इंडियंस अवार्ड्स 2024 का आयोजन किया। अमेजिंग इंडियंस अवार्ड्स 2024, 13 असाधारण व्यक्तियों को दिया गया, जिनके अथक साहस, दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ कार्यों ने न केवल बदलाव को प्रेरित किया, बल्कि कई लोगों के जीवन पर एक स्थायी प्रभाव भी छोड़ा, जिससे सेवा और नेतृत्व की सच्ची भावना को बल मिला।

End of Feed