Amazing Indians Awards 2023: मामून अख्तर ने स्लम बस्ती की बदल दी पहचान,घट गया अपराध

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2023, 08:53 PM IST

Times Now Amazing Indians Awards 2023: मामून अख्तर सातवीं कक्षा की स्कूल ड्रॉपआउट है। उन्होंने टिकियापारा स्लम के वंचित समुदायों को गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से अगस्त 2001 को एक सामाजिक उद्यमी के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने 300 वर्ग फुट के कमरे में केवल 6 बच्चों के साथ एक छोटा से स्कूल से सफर शुरू किया।

Times Now Amazing Indians Awards 2023: शिक्षा के जरिए कैसे अपराध में कमाई ला जा सकती है, घरेलू हिंसा के मामले कम हो सकते हैं और युवा नई राह पकड़ सकता है, इसकी बेहतरीन मिसाल स्कूल ड्रॉप आउट मामून अख्तर हैं। जिन्होंने हावड़ा के मलिन बस्तियों में ऐसा करिश्मा कर दिया कि आज उसकी हर कोई मिसाल दे रहा है। उनके इसी काम के लिए इस बार शिक्षा के क्षेत्र का टाइम्स नाउ अमेजिंग इंडियंस अवॉर्ड 2023 मामून अख्तर को दिया गया है।

Amazing Indians Awards 2023: मामून अख्तर ने स्लम बस्ती की बदल दी पहचान,घट गया अपराध

कौन हैं मामून अख्तर

मामून अख्तर सातवीं कक्षा के स्कूल ड्रॉपआउट है। उन्होंने टिकियापारा स्लम के वंचित समुदायों को गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से अगस्त 2001 को एक सामाजिक उद्यमी के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने 300 वर्ग फुट के कमरे में केवल 6 बच्चों के साथ एक छोटा से स्कूल से सफर शुरू किया। आज इलाके में युवाओं के लिए कम लागत वाला अस्पताल, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र और हर साल 1000 महिलाओं के लिए आजीविका के अवसर बने हैं। इसके अलावा मामून ने गरीब बच्चों के लिए एक खेल अकादमी भी स्थापित की है। अब उनका लक्ष्य 2032 तक समुदाय के भीतर 100 फीसदी साक्षरता लाना है। अख्तर ने बाद में 12 वीं तक की पढ़ाई पूरी की।

End of Feed