देश

Amazing Indians Awards 2023: टाइम्स नेटवर्क के MD एवं सीईओ MK आनंद बोले-गुमनाम नायकों को सामने लाने का प्रयास है 'अमेजिंग इंडियंस'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2023, 07:32 PM IST

Amazing Indians Awards 2023 : हर साल की तरह टाइम्स ग्रुप इस साल भी समाज में बदलाव लाने वाले लोगों को सम्मानित किया है। अलग-अलग 12 क्षेत्रों में असाधारण काम करने वाले लोगों को यह अवॉर्ड मिला है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए टाइम्स नेटवर्क के एमडी एवं सीईओ एमके आनंद ने कहा कि 'अमेजिंग इंडिया' समाज में बदलाव के लिए शानदार काम कर रहे गुमनाम नायकों को सामने लाने का एक प्रयास है।

Image

'अमेजिंग इंडियंस' कार्यक्रम में टाइम्स नेटवर्क के एमडी एवं सीईओ एमके आनंद।

Amazing Indians Awards 2023 : सामाजिक बदलाव लाने का जिम्मा उठाने वाले नायकों को टाइम्स ग्रुप ने एक बार फिर सम्मानित किया है। समाज के ये नायक आज सभी के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। साथ ही समाज में इनके योगदान एवं पहचान को सराहे जाने की जरूरत भी है। अपनी इस सामाजिक जिम्मेदारी को टाइम्स ग्रुप हमेशा से निभाता आया है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए टाइम्स नेटवर्क के एमडी एवं सीईओ एमके आनंद ने कहा कि 'अमेजिंग इंडिया' समाज में बदलाव के लिए शानदार काम कर रहे गुमनाम नायकों को सामने लाने का एक प्रयास है।

आनंद ने आगे कहा कि 'अमेजिंग इंडिया' समाज में बदलाव के लिए शानदार काम कर रहे गुमनाम नायकों को सामने लाने का एक प्रयास है। समाज के प्रति असाधारण करुणा एवं चेतना रखने वाले इन साधारण मनुष्यों-व्यक्तियों के बारे में केवल देशावासियों को ही नहीं बल्कि दुनिया में बसे हर भारतीयों को जानना चाहिए। ये वही लोग हैं जो विकास, समावेशिता, अर्थव्यवस्था एवं पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय काम कर रहे हैं। ये एक ऐसे आधार का निर्माण कर रहे हैं जिस पर हम ऐसे भारत का निर्माण करेंगे जो न सिर्फ भारतीयों के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए गर्व का विषय होगा।

12 क्षेत्रों में असाधारण काम करने वालों को सम्मान

हर साल की तरह टाइम्स ग्रुप इस साल भी समाज में बदलाव लाने वाले लोगों को सम्मानित किया है। अलग-अलग 12 क्षेत्रों में असाधारण काम करने वाले लोगों को यह अवॉर्ड मिला है। कृषि, पशु कल्याण, शिक्षा, पर्यावरण और जलवायु, खाद्य प्रबंधन और पोषण, बालिका और महिला अधिकार सशक्तिकरण, स्वास्थ्य , चिकित्सा और क्लीनिकल असिस्टेंट, ग्रामीण विकास, स्वच्छता और जल, मलिन बस्ती देखभाल, शेल्टर मैनेजमेंट और बेहतरी के लिए तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों को यह प्रषिष्ठित सम्मान मिला है।

'अमेजिंग इंडियंस' की ये कहानियां लोगों को प्रेरित करेंगी-आनंद

इससे पहले इस समारोह के बारे में आनंद ने कहा, 'देश के सबसे बड़े प्रभावी न्यूज चैनल के रूप में बदलाव लाने में टाइम्स नाउ एक बड़ी भूमिका निभाता आया है। अमेजिंग इंडियंस अवार्ड्स का लक्ष्य समाज पर सकारात्मक असर पैदा करने वाले सामान्य भारतीयों की असधाराण कहानियों को सामने लाना और उन्हें प्रमुखता देना है। टाइम्स ग्रुप की इस पहल ने 500 से ज्यादा गुमनाम नायकों की कहानियां सामने लाते हुए उन्हें सम्मान दिया है। इन नायकों ने अपने साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं लगन से अपनी एक खास पहचान छोड़ी है। मुझे विश्वास है कि 'अमेजिंग इंडियंस' की ये कहानियां एक बेहतर भारत बनाने और बदलाव लाने के लिए एक नई पीढ़ी को प्रेरित करेंगी।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें