देश

टाइम्स नेटवर्क का कनाडा में मजबूत विस्तार, Rogers Xfinity TV पर ET NOW और Times Now Navbharat लॉन्च

टाइम्स नेटवर्क ने ET NOW और Times Now Navbharat चैनलों को कनाडा के Rogers Xfinity TV पर लॉन्च किया है। यह विस्तार Ethnic Channels Group के साथ साझेदारी के तहत हुआ है। यह कदम प्रवासी भारतीयों को प्रासंगिक, विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाला बिजनेस व हिंदी समाचार कंटेंट उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Image

कनाडा में टाइम्स नेटवर्क को मिला मजबूत विस्तार

Photo : Twitter

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारत के प्रीमियम ब्रॉडकास्ट नेटवर्क टाइम्स नेटवर्क ने आज ET NOW (चैनल नंबर 2651) और Times Now Navbharat (चैनल नंबर 2696) को कनाडा के Rogers Xfinity TV पर लॉन्च करने की घोषणा की। यह विस्तार Ethnic Channels Group (ECG) — दुनिया के सबसे बड़े मल्टीकल्चरल ब्रॉडकास्टर — के साथ रणनीतिक वितरण साझेदारी के माध्यम से संभव हुआ है।

Rogers द्वारा पेश किया गया यह अंतरराष्ट्रीय टीवी चैनल पोर्टफोलियो Rogers Xfinity TV पैकेजों के साथ 17 जून तक फ्री प्रीव्यू में उपलब्ध रहेगा, जिससे ग्राहक अपने घर बैठे दुनियाभर की झलक पा सकें। फ्री-प्रीव्यू अवधि के बाद ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार इन अंतरराष्ट्रीय चैनलों और थीम पैक्स को सब्सक्राइब कर सकेंगे, जिनमें प्रीमियम भारतीय बिजनेस और हिंदी समाचार कवरेज भी शामिल है।

यह विस्तार वैश्विक भारतीय प्रवासी समुदाय को सशक्त, प्रासंगिक और उच्च गुणवत्ता वाला समाचार कंटेंट उपलब्ध कराने की टाइम्स नेटवर्क की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। Rise with India की ब्रांड सोच के साथ, ET NOW भारत का प्रमुख बिजनेस न्यूज चैनल है, जो समावेशी विकास, वित्तीय बाजारों, आर्थिक रुझानों और उद्यमशीलता पर गहन कवरेज प्रदान करता है। इसके लोकप्रिय प्रोग्राम्स जैसे The Market, The Money Show, Startup Central, Buy Now Sell Now भारतीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक वित्तीय परिदृश्य की बहुमूल्य जानकारी प्रवासी दर्शकों तक पहुंचाते हैं।

Times Now Navbharat, टाइम्स नेटवर्क का हिंदी न्यूज चैनल है, जो हिंदी भाषी भारतीय प्रवासी दर्शकों के लिए तीखा, सटीक और फोकस रिपोर्टिंग प्रस्तुत करता है। इसके प्रमुख कार्यक्रम जैसे News Ki Pathshala, Sawal Public Ka, Opinion India Ka अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच भरोसेमंद और विचारोत्तेजक समाचार स्रोत बन चुके हैं।

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए टाइम्स नेटवर्क के कार्यकारी अध्यक्ष और सीओओ जगदीश मुलचंदानी ने कहा - 'Rogers Xfinity TV पर हमारी मौजूदगी और Ethnic Channels Group के साथ साझेदारी हमारी अंतरराष्ट्रीय विकास रणनीति का एक अहम कदम है। जैसे-जैसे हम एक वैश्विक मीडिया ब्रांड के रूप में आगे बढ़ रहे हैं, यह लॉन्च प्रवासी भारतीयों को उच्च गुणवत्ता वाला समाचार कंटेंट देने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। यह साझेदारी हमारे लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगी और टाइम्स नेटवर्क की एक वैश्विक भरोसेमंद मीडिया ब्रांड के रूप में स्थिति को और सुदृढ़ करेगी।'

Ethnic Channels Group के सह-संस्थापक और सीईओ स्लावा लेविन ने कहा, 'आज के तेजी से बदलते दौर में ध्यान आकर्षित करना ही सबसे बड़ी चुनौती है। विश्वसनीय समाचार पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं, और तथ्य से भरे कंटेंट को शोर-शराबे से अलग करना जरूरी है। Ethnic Channels Group को Times Network के साथ साझेदारी कर गर्व हो रहा है, जो कनाडा में मीडिया परिदृश्य को समृद्ध करेगा। कनाडा के सबसे बड़े बहुसांस्कृतिक टीवी ऑपरेटर के रूप में ECG अपने चैनल पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए वैश्विक स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।'

इस लॉन्च के साथ टाइम्स नेटवर्क कनाडा में अपनी पहुंच को और व्यापक बना रहा है और वैश्विक प्रसारण परिदृश्य में अपनी भागीदारी को और गहरा कर रहा है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article